विज्ञापन

दिमागी नक्सल, सप्त शक्ति और Gen-Z के लिए ऐलान; लाल किले से PM मोदी की 10 बड़ी बातें

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने 13वीं बार तिरंगा फहराते हुए देश के नाम संदेश में कई बड़ी बातें कही.

दिमागी नक्सल, सप्त शक्ति और Gen-Z के लिए ऐलान; लाल किले से PM मोदी की 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी बातें कही.
  • उन्होंने देश के एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने की घोषणा की है.
  • देश में नक्सलवाद को समाप्त करने का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि यह बड़ी समस्या अब खत्म हो चुकी है.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया. पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गया गया. पीएम मोदी ने कहा कि देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है, बल्कि बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं. हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए. कोरोना संकट, रूस-यूक्रेन जंग के बीच कुछ भविष्य वक्ताओं ने तो देश को डराना शुरू कर दिया था. डीजल, गैस, फर्टिलाइजर और वैक्सीन पर डराया गया, लेकिन यह बोलकर डराया नहीं जा सकता. 12 साल की योजनाएं रंग ला रही हैं और भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं. बल्कि आत्मनिर्भर बनना है. पीएम मोदी ने देश के 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दिलाने की घोषणा की है. 

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें 

दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'आज भारत के पास पॉलिटिकल मेंडेट है, देश में स्थिर सरकार है, भारत का संविधान है. मजबूत न्याय तंत्र है. इसलिए अब दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है. भारत के उत्पाद दुनिया के हर बाजार में पहुंच रहे हैं. दवाइयां,टेक्सटाइल, मशीन सबकुछ दुनिया में पहुंच रहा है. 

महिलाओं को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण

महिला आरक्षण को लेकर भी पीएम मोदी ने कहा 'लोकसभा और विधानसभा में हमारी माताओं-बहनों को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिले. वे भी लगातार भारत की नीति में अपना योगदान दें. यही समय की मांग है. इसलिए मैं सभी मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, आप लोग महिलाओं के आरक्षण को लागू करवाए, महिलाओं के सम्मान में आप भी जुड़िए और क्रेडिट लीजिए. लेकिन देश की माताओं और बहनों को उनका हक दीजिए.

ये भी पढ़ेंः लाल किले से PM मोदी का सप्त शक्ति मंत्र- डिफेंस से सॉफ्ट पावर तक रखे कौन-कौन से 7 टारगेट

1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने देश के 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने कहा 'सप्तधारा की तीसरी शक्ति है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन. जमाना डेटा सेंटर, एआई का है. हमें भारत को इनोवशन का हब बनना है. इसलिए भारत के 1 करोड़ युवाओं को ट्रैनिंग दिलाई जाएगी.'

'देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है'

पीएम मोदी ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि इस समस्या का खात्मा देश से हुआ है. हालांकि उन्होंने कहा कि 'हम जंगलों में हथियारबंद नक्सलियों को खत्म करने और देश को उस संकट से मुक्त कराने में सफल रहे हैं. हथियारबंद नक्सली तो चले गए, लेकिन 'दिमागी नक्सली' अभी भी मौजूद हैं. इनसे हमें युवाओं को बचाना होगा.' बता दें कि देश में नक्सलवाद बड़ी समस्या थी. सरकार ने 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद की डेडलाइन तय की थी. जिसके बाद देश में नक्सलवाद मुक्त घोषित किया गया था. 

'1.75 करोड़ घरों में पहुंच रही गैस'

पीएम मोदी ने कहा 'एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर हमें वैकल्पिक स्रोतों की ओर भी पूरी शक्ति लगाना बहुत जरूरी है.  इसलिए ऊर्जा का सही इस्तेमाल बढ़ाते हुए भारत इसी दिशा में आज तेजी से काम कर रहा है. 2014 से पहले मतलब आज से 12 साल पहले, हमारे देश में केवल 70 शहरों में पाइप से गैस की व्यवस्था थी. 12 साल में इन 70 शहरों को हमने 700 शहरों तक पहुंचा दिया है, ये होती है रफ्तार. 2014 के पहले मुश्किल से 20-22 लाख घरों में पाइप से गैस पहुंचती थी. आज 1.75 करोड़ घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का काम होता है.'

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत 'बंधेज' पगड़ी, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिया खास मैसेज

'हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए'

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर भी फोकस रखा. उन्होंने कहा 'बीते सालों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रह कर नहीं जीना है, बल्कि हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए. दुनिया में बहुत कुछ मिलता है, सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, लेकिन उससे हमारा सामर्थ्य तैयार नहीं होता. इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है. अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद करनी है इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. हमें इसी दिशा में आगे बढ़ना है.'

'2047 हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'आज भारत ने भी एक बहुत बड़ा सपना देखा है, दृढ़ संकल्प के साथ देखा है. नई ऊंचाइयों को छूने के लिए देखा है. वो सपना है जब आजादी के 100 साल होंगे, 2047 में हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे. 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से इस लक्ष्य को हमें हासिल करना है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है तो ये दुनिया की नजरों में भी हमारे साहस का परिचायक बन जाता है. दुनिया हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाती है.'

'भारत बिजली से कमाई कर रहा'

प्रधानमंत्री ने बिजली और रेलवे का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा 2014 से पहले तक देश में सोलर एनर्जी की कैपेसिटी सिर्फ गीगावॉट ही थी, लेकिन आज यह बढ़कर 160 गीगावॉट हो चुकी है. देश में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली शुरू हुई थी, जिसका असर दिख रहा है. 50 लाख घरों में बिजली सोलर एनर्जी से पहुंच रही है, जिससे हजारो घरों में बिजली का बिल जीरो हो गया है. लोग बिजली बेचकर कमाई कर रहे हैं. वहीं रेलवे भी भारत ने तेजी से काम किया है. 70 प्रतिशत रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है. ऐसे में बिजली से जब ट्रेनें चल रही है तो देश के पर्यावरण को फायदा हो रहा है. देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी चल चुकी है.'

ये भी पढे़ंः एआई ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट...पीएम मोदी के भाषण में छाया रहा GenZ

दुनिया के टॉप-5 बैंकों में हमारा बैंक होना चाहिए 

पीएम मोदी ने कहा 'कुछ चीजें मैंने बताई है लेकिन मैं इससे भी आगे सोचता हूं. मैं देश की शक्ति को भी झकझोरना चाहता हूं. देश यानी केवल सरकार नहीं होती है, देश का मतलब हर नागरिक जुड़ता है. क्या हम सोच नहीं सकते कि  फॉर्च्यून 500 की चर्चा तो हम बहुत सुनते हैं, आने वाले 1 दशक में इन फॉर्च्यून 500 में 50 कंपनियां भारत की क्यों न हों, ये लक्ष्य हमारा क्यों न होना चाहिए. भारत का भी एक बैंक टॉप 5 बैंकों में भी होना चाहिए. समय की मांग है कि दुनिया की 5 बड़ी फार्मा कंपनियों में भारत की भी 1-2 फार्मा कंपनियों का नाम गूंजना चाहिए. क्या समय की मांग नहीं है कि ग्लोबल लीडरशिप अब हमारे हाथ में होनी चाहिए? सामर्थ्य है, हमारा लंबा इतिहास भी है, भाषाओं पर हमारा प्रभुत्व है, हमें विश्व में पहुंचना चाहिए. हमारे ऐसे ब्रांड हों, जिससे दुनिया आकर्षित होती है. हमारे ब्रांड हमारी पहचान हो और विश्व के लिए एक डेस्टिनेशन बन जाए, हमें इसके लिए काम करना होगा.'

2036 के ओलंपिक के लिए मिशन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को लेकर कहा कि हमें इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है. उन्होंने 2036 के ओलंपिक खेलों को लेकर बड़ी बात कही. पीएम मोदी ने कहा 'भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार है. भारत में 'टैलेंट हंट' प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा. खेलों की व्यापक उपस्थिति बढ़ाने और उन स्पर्धाओं में भी क्वालीफाई करने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल 5 से 15 वर्ष के बच्चों को भी मौका दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः दिमागी नक्सल, सप्त शक्ति और Gen-Z के लिए ऐलान; लाल किले से PM मोदी की 10 बड़ी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Independence Day Speech, PM Modi Independence Day Speech Highlights, Pm Modi News Hindi, Pm Modi News Latest, Aatmanirbhar Bharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com