विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max प्रेमियों की मौज! Zepto पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Zepto पर फिलहाल Apple iPhone 17 Pro Max का 256GB Deep Blue वेरिएंट डिस्काउंटेड कीमत में उपलब्ध दिखाई दे रहा है.

iPhone 17 Pro Max प्रेमियों की मौज! Zepto पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स

Apple का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Apple iPhone 17 Pro Max इस समय भारी डिस्काउंट के साथ चर्चा में है. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पर इस प्रीमियम iPhone की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है. कंपनी का यह हाई-एंड स्मार्टफोन, जिसकी आधिकारिक कीमत 1,49,900 रुपये है, अब लगभग 1,26,819 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी ग्राहकों को करीब 23 हजार रुपये तक का सीधा फायदा मिल सकता है. खास बात यह है कि यह डिस्काउंट बिना किसी अतिरिक्त कूपन के दिया जा रहा है, जिससे यह ऑफर और भी ज्यादा आकर्षक बन गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Deep Blue वेरिएंट पर मिल रहा बड़ा फायदा

Zepto पर फिलहाल Apple iPhone 17 Pro Max का 256GB Deep Blue वेरिएंट डिस्काउंटेड कीमत में उपलब्ध दिखाई दे रहा है. यह नया कलर ऑप ऑप्शन प्रीमियम लुक और स्टाइलिश फिनिश के कारण काफी पसंद किया जा रहा है. Apple हमेशा अपने Pro Max मॉडल्स में प्रीमियम डिजाइन और high-end features देने के लिए जाना जाता है, और इस बार भी कंपनी ने उसी स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाया है.

इस डील की वजह से अब कई ऐसे लोग भी iPhone 17 Pro Max खरीदने के बारे में सोच रहे हैं जो पहले इसकी ज्यादा कीमत के कारण इसे अवॉयड कर रहे थे. प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में यह ऑफर फिलहाल काफी चर्चा बटोर रहा है.

बैंक ऑफर्स और Cashback से कीमत होगी और कम

Zepto सिर्फ direct discount ही नहीं दे रहा बल्कि कई अतिरिक्त bank offers और cashback deals भी उपलब्ध हैं. प्लेटफॉर्म के अनुसार चुनिंदा ऑफर्स अप्लाई करने के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत लगभग 1,25,319 रुपये तक पहुंच सकती है.

HSBC Bank credit card users को अतिरिक्त 5 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, Punjab National Bank credit card holders को कुछ शर्तों के तहत 15 प्रतिशत तक का फायदा मिलने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा BHIM App transactions पर cashback offer भी मौजूद है.

SBI VISA debit card users के लिए flat discount offer और CRED IndusInd RuPay credit cards पर भी special deals दी जा रही हैं. यानी अलग-अलग payment methods इस्तेमाल करके ग्राहक फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं.

No-Cost EMI से आसान होगी खरीदारी

महंगे smartphones खरीदने वालों के लिए EMI option काफी जरूरी माना जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए Zepto ने Apple iPhone 17 Pro Max पर no-cost EMI option भी दिया है. रिपोर्ट के अनुसार EMI लगभग 20,470 रुपये प्रति महीने से शुरू हो सकती है.

इससे उन बायर्स को राहत मिल सकती है जो एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते. प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के बीच no-cost EMI option कई यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है.

iPhone 17 ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़े: बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

Open Box Verification देगा भरोसा

इस ऑफर की एक और खास बात 'Open Box Verification' feature है. इसका मतलब है कि डिलीवरी के समय ग्राहक बॉक्स खोलकर फोन को physically check कर सकते हैं. इससे बायर्स को यह भरोसा मिलता है कि उन्हें सही और सील्ड प्रोडक्ट्स मिल रहा है.

महंगे smartphones खरीदते समय कई लोग damage या fake device को लेकर चिंतित रहते हैं. ऐसे में open-box verification feature users के confidence को बढ़ाने का काम करता है.

iPhone 17 Pro Max के फीचर्स

Apple iPhone 17 Pro Max में 6.9-inch OLED display दिया गया है जिसका resolution 2868 x 1320 pixels बताया गया है. फोन में Apple का नया A19 Pro chipset इस्तेमाल किया गया है जो fast performance और AI-based features के लिए डिजाइन किया गया है.

स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB internal storage मिलता है. कैमरा की बात करें तो इसमें तीन 48MP rear cameras दिए गए हैं, जिससे photography और videography experience काफी बेहतर हो सकता है. वहीं front में 18MP selfie camera मौजूद है.

फोन में 5G connectivity, Wi-Fi 7, Bluetooth v6, Nano SIM और eSIM support के साथ USB Type-C port भी दिया गया है. battery backup को लेकर दावा किया गया है कि यह डिवाइस लगभग 39 घंटे तक चल सकता है. इसमें 4,832mAh battery दी गई है और यह iOS 26 पर काम करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com