विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max खरीदने का सबसे सही मौका, Flipkart Sale में इसकी कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

Apple ने iPhone 17 Pro Max में काफी प्रीमियम डिजाइन दिया है. फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. फोन के डिस्प्ले पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गई है.

iPhone 17 Pro Max खरीदने का सबसे सही मौका, Flipkart Sale में इसकी कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
Flipkart सेल में iPhone 17 Pro Max पर बड़ी छूट

Flipkart की Sasa Lele Sale अब सभी यूजर्स के लिए लाइव हो चुकी है. यह सेल 9 मई से शुरू हुई है, जबकि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई को ही 24 घंटे पहले एक्सेस मिल गया था. इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसे समय में जब RAM की कमी की वजह से कई कंपनियां स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा रही हैं, Flipkart की यह सेल ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है. सेल के दौरान कई iPhone मॉडल्स जैसे iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा है 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट

सेल के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro Max की हो रही है. Apple ने इस फोन को 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. अब Flipkart की सेल में यही फोन 1,34,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी ग्राहकों को सीधे 15,000 रुपये की छूट मिल रही है.

इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह कुल बचत 21,000 रुपये तक पहुंच जाती है. इतना ही नहीं, बैंक कैशबैक के रूप में 4,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद कुल डिस्काउंट 25,000 रुपये तक पहुंच जाता है और फोन की प्रभावी कीमत घटकर 1,24,900 रुपये रह जाती है.

अब मैनेजर को खुश करने की जरूरत नहीं! ये कंपनी बिना रिव्यू हर साल दे रही है 10 प्रतिशत सैलरी हाइक

iPhone 17 Pro Max में क्या है खास?

Apple ने iPhone 17 Pro Max में काफी प्रीमियम डिजाइन दिया है. फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. फोन के डिस्प्ले पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गई है. इसके साथ Apple ने नया एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी जोड़ा है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है. iPhone 17 Pro Max में नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है. यह चिप लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता. परफॉर्मेंस के मामले में यह प्रोसेसर काफी तेज माना जा रहा है. मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और हैवी गेमिंग जैसे काम इस फोन में बेहद स्मूद तरीके से किए जा सकते हैं

iPhone 17 Pro Max में पीछे की तरफ तीनों कैमरों में 48 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें अपनी Fusion टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोटो की डिटेल और कलर क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है. वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी iPhone अब तक की तरह सबसे आगे माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com