Apple का iPhone 17 इस साल में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 साल 2026 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है. यह जानकारी Counterpoint Research की रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि iPhone 17 सीरीज ने बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 सीरीज ने टॉप 3 पोजिशन पर कब्जा जमाकर अपनी ताकत दिखाई है. इसका मतलब यह है कि Apple के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की डिमांड दुनियाभर में काफी ज्यादा रही. वहीं, दूसरी तरफ Samsung की Galaxy A सीरीज के पांच मॉडल्स भी टॉप 10 में शामिल हुए.

टॉप 10 स्मार्टफोन्स ने बनाया रिकॉर्ड
इस तिमाही में टॉप 10 स्मार्टफोन्स ने कुल वैश्विक बिक्री का 25 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम किया, जो अब तक की पहली तिमाही का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है. इसका एक बड़ा कारण है Apple के नए iPhone की मजबूत मांग. इसके अलावा, कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण एंड्रॉयड कंपनियों पर दबाव बढ़ा है, जिससे प्रीमियम फोन्स की तरफ झुकाव बढ़ा है.
iPhone 17 क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 में कई ऐसे अपग्रेड दिए गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इसमें ज्यादा बेस स्टोरेज, बेहतर कैमरा क्वालिटी और एडवांस डिस्प्ले रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इन खूबियों की वजह से यह फोन अपने पिछले मॉडल से ज्यादा आकर्षक बन गया है और प्रो वेरिएंट के करीब पहुंच गया है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 17 ने अमेरिका और चीन जैसे बड़े बाजारों में सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल की है. वहीं, दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री लगभग तीन गुना तक बढ़ गई है. इससे साफ है कि यह फोन सिर्फ एक-दो देशों में नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर पसंद किया जा रहा है.
Amazon Great Summer Sale: iPhone 16 और S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!
iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro जैसे मॉडल्स भी शानदार फीचर्स के साथ बाजार में मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं. इनमें बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं.
एंड्रॉयड में किसका दबदबा
अगर एंड्रॉयड की बात करें, तो Samsung का Samsung Galaxy A07 4G सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है. इसकी लोकप्रियता खासकर मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में ज्यादा देखने को मिली. इसके अलावा लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी सपोर्ट भी इसकी सफलता का एक बड़ा कारण है.
Galaxy S26 Ultra टॉप 10 से बाहर
हालांकि Samsung Galaxy S26 Ultra टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया, लेकिन इसकी शुरुआती बिक्री पिछले मॉडल से बेहतर रही है. इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले और AI फीचर्स जैसे नए अपग्रेड दिए गए हैं, जो यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं