विज्ञापन

Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, WHOOP को देगा सीधी टक्कर!

Google ने 2021 में Fitbit को खरीद लिया था और अब कंपनी अपने नए डिवाइस में Fitbit ब्रांड का इस्तेमाल जारी रखेगी.

Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, WHOOP को देगा सीधी टक्कर!
अब स्मार्टवॉच का दौर खत्म? Google Fitbit Air करेगा गेम चेंज

Google अब फिटनेस वियरेबल मार्केट में एक नया कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसा फिटनेस बैंड लॉन्च कर सकती है, जिसमें स्क्रीन ही नहीं होगी. इस डिवाइस का नाम Google Fitbit Air बताया जा रहा है. यह बैंड खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जो पूरे दिन और यहां तक कि सोते समय भी बिना किसी परेशानी के अपनी हेल्थ ट्रैक करना चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्क्रीनलेस वियरेबल्स 

अब तक स्मार्टवॉच इस सेगमेंट पर राज कर रही थीं, लेकिन अब बिना स्क्रीन वाले छोटे और हल्के डिवाइस तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. हाल ही में Oura Ring 4 जैसा स्मार्ट रिंग आई, जिसे दिनभर पहनना आसान है. इसी ट्रेंड को देखते हुए Google भी अपना नया फिटनेस बैंड ला रहा है. यह रिंग नहीं बल्कि एक बैंड होगा, लेकिन इसका फोकस भी कम्फर्ट और लगातार हेल्थ ट्रैकिंग पर रहेगा.

रिपोर्ट के अनुसार Google Fitbit Air को ऐसा बनाया जा रहा है कि यूजर इसे पूरे दिन आराम से पहन सकें. यह हल्का और सिंपल डिजाइन वाला बैंड होगा, जिसमें स्क्रीन न होने के कारण बैटरी लाइफ भी ज्यादा बेहतर हो सकती है. इस डिवाइस को अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी Stephen Curry के हाथ में भी देखा गया है, जिससे इसके लॉन्च की संभावना और मजबूत हो गई है.

Fitbit और Google का नया प्लान

Google ने 2021 में Fitbit को खरीद लिया था और अब कंपनी अपने नए डिवाइस में Fitbit ब्रांड का इस्तेमाल जारी रखेगी. हालांकि, इसके पीछे का सॉफ्टवेयर और सर्विसेज Google के नाम से जुड़ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक Fitbit Premium का नाम बदलकर 'Google Health' किया जा सकता है और इसके AI फीचर्स 'Google Health Coach' के नाम से पेश किए जा सकते हैं. इससे साफ है कि Google अपनी हेल्थ सर्विस को एक बड़े ब्रांड के रूप में विकसित करना चाहता है.

WhatsApp Plus जल्द लॉन्च, जानिए इस Paid फीचस में आपको क्या-क्या मिलेगा नया

WHOOP से टक्कर

Google का यह नया फिटनेस बैंड सीधे WHOOP जैसे ब्रांड से मुकाबला करेगा. WHOOP पहले से ही स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर्स के लिए जाना जाता है. 2025 में कंपनी ने WHOOP 5.0 और WHOOP MG लॉन्च किए थे, जो न सिर्फ फिटनेस बल्कि हेल्थ ट्रैकिंग पर भी फोकस करते हैं. ये डिवाइस पतले हैं और एक बार चार्ज करने पर दो हफ्ते से ज्यादा बैटरी देते हैं.

WHOOP 5.0 के बारे में

WHOOP 5.0 में 'Whoop Age' और 'Healthspan' जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर की बॉडी एज और हेल्थ को समझने में मदद करते हैं. वहीं, WHOOP MG में ECG और ब्लड प्रेशर ट्रेंड जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो इसे मेडिकल-लेवल डिवाइस के करीब ले जाते हैं. ऐसे में Google Fitbit Air को इन सभी फीचर्स से मुकाबला करने के लिए कुछ नया और खास देना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com