विज्ञापन

स्मार्टवॉच का झंझट खत्म! Google लाया बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air, जो आपकी सेहत पर रखेगा AI वाली पैनी नज़र

Fitbit Air का सबसे बड़ा खास फीचर इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है. इसमें कोई डिस्प्ले या बटन नहीं है. इसका मकसद यूजर को कम डिस्ट्रैक्शन देना है ताकि वे हर समय रिस्ट स्क्रीन चेक न करते रहें.

स्मार्टवॉच का झंझट खत्म! Google लाया बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air, जो आपकी सेहत पर रखेगा AI वाली पैनी नज़र
Google का AI वाला नया Fitbit Air

Google ने अपना नया fitness wearable Fitbit Air लॉन्च कर दिया है. यह एक ऐसा स्मार्ट रिस्ट वॉच है जिसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है. यानी इसमें smartwatch की तरह डिस्प्ले, नोटिफिकेशन या क्लॉक नहीं मिलेगा. कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस लोगों को बार-बार स्क्रीन देखने से बचाएगा और शांति से उनकी हेल्थ ट्रैकिंग करता रहेगा.

Google ने इसके साथ नया Google Health app भी लॉन्च किया है, जिसने पुराने Fitbit app की जगह ले ली है. इसके अलावा कंपनी ने अपने AI Health Coach फीचर को भी ज्यादा यूजर तक पहुंचाने का ऐलान किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Fitbit Air की कीमत 

Google ने Fitbit Air की कीमत 100 डॉलर रखी है. यह फिलहाल pre-order के लिए उपलब्ध है और 26 मई से इसकी बिक्री शुरू होगी. कंपनी ने एक special Stephen Curry edition भी पेश किया है जिसकी कीमत 130 डॉलर रखी गई है. यह डिवाइस Android और iPhone दोनों यूजर के साथ काम करेगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है. 

Fitbit Air का स्क्रीनलेस डिजाइन

Fitbit Air का सबसे बड़ा खास फीचर इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है. इसमें कोई डिस्प्ले या बटन नहीं है. इसका मकसद यूजर को कम डिस्ट्रैक्शन देना है ताकि वे हर समय रिस्ट स्क्रीन चेक न करते रहें. यह डिवाइस पूरे दिन यूजर की health activity silently track करता रहेगा. इसके बाद Google का Gemini-powered AI companion app के जरिए उस डेटा का एनालिसेस करेगा और पर्सनलाइज्ड फिटनेस प्लान्स, स्लीप गाइडेंस और वेलनेस सजेशन देगा.

Instagram का बड़ा एक्शन: लाखों 'फेक फॉलोअर्स' साफ, Virat Kohli और Priyanka Chopra को लगा बड़ा झटका

Fitbit Air लगातार हार्ट रेट मॉनिटर कर सकता है. यह स्लीप स्टेज को ट्रैक करके स्लीप स्कोर भी तैयार करेगा. साथ ही irregular heart rhythm alerts भी भेज सकता है, जो AFib यानी irregular heartbeat के संकेतों से जुड़े हो सकते हैं.

Google का कहना है कि Fitbit Air 140 से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी को पहचान सकता है. इसमें walking, running, cycling, rowing और gym workouts जैसी कई एक्टिविटीज शामिल हैं.

सबसे खास बात यह है कि यूजर को workout manually start नहीं करना पड़ेगा. device खुद पहचान लेगा कि यूजर कौन-सी activity कर रहा है.

Fitbit App की जगह आया Google Health

Google ने यह भी पुष्टि की है कि 19 मई से पुराना Fitbit app अपने आप नए Google Health app में अपडेट हो जाएगा. मौजूदा Fitbit यूजर को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी और उनका पुराना डेटा भी सुरक्षित रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com