- गंगा एक्सप्रेसवे लिंक परियोजना से मेरठ से हरिद्वार का सफर तीन घंटे से घटकर 90 मिनट में पूरा होगा.
- परियोजना का कुल विस्तार लगभग 146.2 किलोमीटर होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों शामिल हैं.
- छह लेन का एक्सप्रेसवे भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाने की योजना के साथ बनाया जा रहा है.
गंगा एक्सप्रेसवे लिंक परियोजना के विस्तार के साथ यूपी से उत्तराखंड तक कनेक्टिविटी तेज हो जाएगी. मेरठ से हरिद्वार का सफर करने में अभी 3 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन इस परियोजना के पूरे होते ही यह सफर 90 मिनट में हो जाएगा. जिससे दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा. 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें यह परियोजना शामिल है. बिजनौर जिले में जमीन अधिग्रहण का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है, जबकि दूसरे जिलों में भी परियोजना पर काम किया जा रहा है. जिससे 2027 इस परियोजना के लिए अहम है, माना जा रहा है कि इस साल काम शुरू हो जाएगा. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच इस एक्सप्रेसवे से न केवल कनेक्टिविटी बढे़गी, बल्कि यह कई हाईवे को भी आपस में कनेक्ट करेगा, जिससे यात्रा आसान होगी.
गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का विस्तार
मेरठ से हरिद्वार के बीच बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे लिंक एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य हिस्सा मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है, जिसे अप्रैल 2026 में शुरू किया जा चुका है. अब उसका विस्तार यानी फेज-2 के तहत मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. इस लिंक के बनने के बाद बिजनौर सीधे प्रयागराज और हरिद्वार से जुड़ जाएगा. प्रयागराज से हरिद्वार तक एक सीधी और मेगा कनेक्टिविटी हो जाएगी, जिसका सबसे ज्यादा फायदा धार्मिक यात्रियों को होने वाला है. गंगा एक्सप्रेसवे लिंक परियोजना की कुल लंबाई लगभग 146.2 किलोमीटर होगी. इसमें उत्तर प्रदेश में करीब 116.8 किलोमीटर और उत्तराखंड में करीब 29.3 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है. इस छह लेन एक्सप्रेसवे को भविष्य में जरूरत के हिसाब से 8 लेन तक बढ़ाए जाने की योजना है.
यूपी-उत्तराखंड के 8 शहरों का कनेक्शन
- मेरठ
- अमरोहा
- बिजनौर
- हरिद्वार
- मंगलोर
- रुड़की
- ऋषिकेश
- देहरादून
इस लिंक के जरिए बिजनौर से उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच आने जाने वाले वाहनों को भी आसान होगी. प्रयागराज से आने वाला ट्रैफिक भी मेरठ होते हुए सीधे हरिद्वार जा सकेगा. अभी दोनों शहरों के बीच ट्रैफिक की समस्या होती है, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे लिंक का काम पूरा होने से सफर आसान होगा. प्रयागराज से हरिद्वार जाने में अभी 12 से 13 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे लिंक से यह सफर 6 से 8 घंटे में पूरा हो जाएगा.
जमीन अधिग्रहण तेज
गंगा एक्सप्रेसवे लिंक परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण तेज हो गया है. बिजनौर जिले की तीन तहसीलों बिजनौर, चांदपुर और नजीबाबाद में अधिग्रहण शुरू हो गया है. यूपीडा ने बिजनौर में जमीन अधिग्रहण के लिए 2100 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है. जहां कुल 1058.4 जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. स्थानीय डीएम का कहना है गंगा एक्सप्रेसवे लिंक के लिए जनपद में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैय निर्धारित समय सीमा में अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। किसान भी पूरा सहयोग कर रहे हैं. इसके अलावा अमरोहा और हरिद्वार जिले में भी जमीन अधिग्रहण का काम तेज होगा.
गंगा एक्सप्रेसवे लिंक परियोजना कहां से कहां तक जाएगी
मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर अमरोहा, बिजनौर होते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलोर बॉर्डर तक जाएगा. एक तरह से यह यह गंगा एक्सप्रेसवे के पश्चिमी छोर का विस्तार है. यह अमरोहा के हसनपुर से शुरू होकर बिजनौर जिले में चांदपुर तहसील क्षेत्र में प्रवेश करेगा और फिर बिजनौर और नजीबाबाद तहसील के गांवों से गुजरते हुए हरिद्वार की सीमा में मिलेगा।रूट की बात करें तो यह अमरोहा से शुरू होकर बिजनौर के मंडावर और चांदपुर के रास्ते हरिद्वार तक जाएगा. जिसके बनने से यूपी में पूर्वांचल से होते हुए पश्चिमी यूपी के साथ उत्तराखंड तक सीधी रफ्तार कनेक्टिविटी हो जाएगी.
ये भी पढ़ेंः चित्रकूट से प्रयागराज का सफर 3 घंटे से घटकर 90 मिनट होगा, 49 KM का 4-लेन एक्सप्रेसवे बनेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं