विज्ञापन

WhatsApp Plus जल्द लॉन्च! जानिए इस Paid फीचस में आपको क्या-क्या मिलेगा नया

Meta का यह कदम यह जानने की कोशिश है कि क्या लोग WhatsApp पर एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए पैसे खर्च करेंगे. बेसिक यूज फ्री रहेगा, लेकिन जो लोग ज्यादा कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान फायदेमंद हो सकता है.

WhatsApp Plus जल्द लॉन्च! जानिए इस Paid फीचस में आपको क्या-क्या मिलेगा नया
WhatsApp Plus क्या है और कब आएगा?

WhatsApp में जल्द अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है. Meta, WhatsApp Plus नाम से एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है. फिलहाल यह फीचर कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्टिंग में उपलब्ध है, जिन्होंने Google Play Store से लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल किया है. iOS यूजर्स के लिए भी इसे जल्द रोलआउट किया जा सकता है. यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा, यानी अगर आप सब्सक्रिप्शन नहीं लेते हैं तो भी WhatsApp के बेसिक फीचर्स पहले की तरह फ्री रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

WhatsApp Plus की जानकारी

नई रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp Plus की कीमत करीब €2.49 (लगभग ₹274 प्रति महीने) हो सकती है, हालांकि अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है. इस प्लान के जरिए Meta अब विज्ञापनों के अलावा सब्सक्रिप्शन से भी कमाई का नया तरीका तलाश रही है. पहले भी कंपनी ने Instagram पर ऐसे प्रयोग किए हैं, और अब WhatsApp पर यह मॉडल टेस्ट किया जा रहा है.

पर्सनलाइजेशन के नए शानदार फीचर्स

WhatsApp Plus का सबसे बड़ा फायदा होगा पर्सनलाइजेशन. इसमें यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक मिलेंगे, जिन्हें सीधे स्टिकर स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा. कुछ स्टिकर्स एनिमेटेड होंगे, जिससे चैटिंग का एक्सपीरियंस और मजेदार बन जाएगा. इसके अलावा यूजर्स को 18 नए थीम कलर ऑप्शन मिलेंगे जैसे Vibrant Blue, Royal Purple, Forest Green और Golden Yellow. एक बार कोई कलर चुनने पर पूरा WhatsApp उसी थीम में दिखेगा, जिससे ऐप का लुक पूरी तरह बदल जाएगा.

इस प्रीमियम प्लान में यूजर्स WhatsApp के ऐप आइकन को भी बदल सकेंगे. इसमें करीब 14 अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें क्लासिक लुक से लेकर ग्लिटर, इलेक्ट्रिक ब्लू और कॉस्मिक थीम जैसे क्रिएटिव डिजाइन शामिल होंगे. इसके अलावा सॉफ्ट पेस्टल और मिनिमल डिजाइन वाले आइकन भी उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऐप को कस्टमाइज कर पाएंगे.

WhatsApp का छुपा हुआ फीचर! बिना नंबर सेव किए ऐसे करें चैट, 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

WhatsApp Plus का एक और बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स अब 3 की जगह 20 चैट्स को पिन कर सकेंगे. इसका मतलब है कि आप अपनी जरूरी बातचीत को ऊपर ही रख सकते हैं और बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो WhatsApp का इस्तेमाल काम या बिजनेस के लिए करते हैं.

हालांकि, WhatsApp पहले से कस्टम रिंगटोन की सुविधा देता है, लेकिन Plus प्लान में यूजर्स को 10 नए एक्सक्लूसिव रिंगटोन ऑप्शन मिलेंगे. इससे कॉल का एक्सपीरिएंस और भी खास और अलग हो जाएगा. हर यूजर अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग साउंड चुन सकता है.

यूजर्स को पसंद आएगा ये प्लान?

Meta का यह कदम यह जानने की कोशिश है कि क्या लोग WhatsApp पर एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए पैसे खर्च करेंगे. बेसिक यूज फ्री रहेगा, लेकिन जो लोग ज्यादा कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान फायदेमंद हो सकता है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स इस नए मॉडल को कितना अपनाते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com