विज्ञापन

आपने किन वेबसाइट को किया ओपन? Wi-Fi राउटर से चल सकता है पता, जानें तरीका

जानें Router की हिस्ट्री और System Log चेक करने का आसान तरीका. आप Wi-Fi Router में IP Address, कनेक्शन हिस्ट्री और देखी गई वेबसाइट से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं.

आपने किन वेबसाइट को किया ओपन? Wi-Fi राउटर से चल सकता है पता, जानें तरीका

WiFi Browsing History Check: अगर आपने घर में इंटरनेट लगा रखा है तो आपके यहां WiFi Router भी मौजूद होगा. इसकी मदद से आप WiFi या इंटरनेट की सर्विस को मोबाइल या कंप्यूटर जैसे डिवाइस पर एक्सेस कर पाते हैं. राउटर लॉग की मदद से पता लगाया जा सकता है कि आपने किन वेबसाइट को ओपन किया है. हालांकि, पूरी जानकारी इसके जरिए हासिल नहीं ली जा सकती है लेकिन इससे ज्यादातर जानकारी के बारे में पता लगाया जा सकता है. अगर आप भी राउटर के जरिए देखना चाहते हैं कि कनेक्टेड डिवाइस ने किन वेबसाइट को एक्सेस किया है तो आइए आपको उसका तरीका बताते हैं.

Wi-Fi Router की हिस्ट्री कैसे देखें?

WiFi Router की हिस्ट्री देखने का तरीका उसके ब्रांड और मॉडल के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है. हालांकि, लगभग सारे स्टेप्स एक जैसे ही होते हैं. ज्यादातर राउटर में ब्राउजर के जरिए 192.168.0.1 IP Address से लॉगिन करके एडमिन पैनल को एक्सेस किया जा सकता है. अगर ये एड्रेस काम नहीं करता है, तो अपने Router का IP Address पता करें, फिर एडमिन पैनल में लॉगिन करें. कुछ राउटर को ऐप के जरिए भी मैनेज किया जा सकता है.

इसके लिए सबसे पहले ब्राउजर ओपन करके WiFi Router में लॉगिन करें. इसके बाद एडवांस ऑप्शन पर जाएं. फिर Router के हिसाब से यहां Administration, Logs या Device History जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे. अब यहां पर आपको सिस्टम के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. इसके बाद System Log पर जाएं. हालांकि, कई Router में इसका नाम System Log या History हो सकता है. अब नीचे स्क्रॉल करके Router की History देखी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड होते ही सबसे पहले डायल करें ये नंबर, मिल जाएंगे अकाउंट से कटे पैसे

क्या Wi-Fi की History भी देख सकते हैं?

कुछ Router आपको Wi-Fi से जुड़ी ज्यादातर जानकारी देखने की सुविधा देते हैं. इनमें आउटगोइंग लॉग टेबल जैसी जानकारी शामिल होती है. इसकी मदद से आप नेटवर्क से जुड़ी वेबसाइट के IP एड्रेस को देख सकते हैं. इसके लिए राउटर में लॉगिन करें और आउटगोइंग लॉग टेबल, सिस्टम लॉग या कनेक्शन लॉग जैसे ऑप्शन को सर्च करें.  इसके बाद IP एड्रेस की लिस्ट देखी जा सकती है.

Router बता सकता है कि कौन सी वेबसाइट्स खोली गईं

ज्यादातर राउटर में इसकी लिमिटेड जानकारी मिल सकती है, लेकिन पूरी ब्राउजिंग हिस्ट्री नहीं देखी जा सकती है. राउटर आमतौर पर ये नहीं दिखाता कि किसी व्यक्ति ने वेबसाइट पर क्या देखा. इसके बजाय आपको IP Address और नेटवर्क ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी मिल सकती है. 

अगर आप भी किसी भी जगह फ्री Wi-Fi मिलने पर फौरन उससे कनेक्ट कर लेते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. आपके की ब्राउजिंग हिस्ट्री Wi-Fi ऑनर तक पहुंच सकती है. इसके अलावा कई स्कैमर्स आपके डिवाइस के लॉग को पढ़ कर आपके साथ साइबर स्कैम करने की कोशिश कर सकते हैं. इस वजह से अनजान Wi-Fi से कनेक्ट करने से आपको बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें- BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें तरीका, इतना अलग होगा गेम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Router Tips, Router Signal Boost, Router UPS For WiFi, Wifi, Internet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com