विज्ञापन

Jio का तगड़ा दिवाली ऑफर, 5 महीने का रिचार्ज मिल रहा फ्री, अनलिमिटेड इंटरनेट और OTT मुफ्त

Reliance Jio इस दिवाली 2026 अपने JioHome यूजर्स के लिए एक धमाकेदार 'फ्रीडम ऑफर' लेकर आया है. कंपनी मात्र 10 महीने के रिचार्ज पर पूरे 5 महीने की सर्विस बिल्कुल मुफ्त दे रही है.

Jio का तगड़ा दिवाली ऑफर, 5 महीने का रिचार्ज मिल रहा फ्री, अनलिमिटेड इंटरनेट और OTT मुफ्त
Jio का धमाकेदार ऑफर
NDTV Graphics

Reliance Jio ने यूजर्स को दिवाली से पहले बड़ा ऑफर दिया है. इससे यूजर्स को 5 महीने का फ्री रिचार्ज ऑफर मिल रहा है. अच्छी बात है कि इस प्लान के साथ आप लाइव टीवी, अनलिमिटेड Wi-Fi और कई पॉपुलर OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन का फायदा ले सकते हैं. हम बात कर रहे हैं JioHome सर्विस की. इसमें आपको JioFiber और JioAirFiber प्लान्स मिलते हैं. कंपनी फ्रीडम ऑफर के तहत इन प्लान्स को खास बना रही है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक हालिया पोस्ट में कंपनी ने घोषणा की है कि वो केवल 10 महीने की कीमत पर पूरे 15 महीने के लिए JioHome की सर्विस दे रही है. इसका सीधा मतलब ये है कि ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के पूरे 5 महीने की सर्विस बिल्कुल मुफ्त मिलेगी.

JioHome का 5 महीने वाला फ्री ऑफर

अपने दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर के तहत, Jio ने बताया है कि यूजर्स हर महीने 666 रुपये के हिसाब से 10 महीने का एक JioHome रिचार्ज कराकर पूरे 15 महीनों तक अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं. यानी अगले 5 महीनों के लिए उन्हें एक भी रुपया एक्स्ट्रा देने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि JioHome Freedom ऑफर के तहत मिलने वाला ये बंपर फायदा केवल मौजूदा JioHome यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.

कैसे क्लेम करें ये शानदार ऑफर?

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एलिजिबिल यूजर्स को बस “8219582195” नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना होगा. वहीं अगर आप एक नए यूजर हैं, तो कंपनी दो महीने के JioHome प्लान के साथ एक महीने की एक्स्ट्रा सर्विस बिल्कुल मुफ्त दे रही है. आपको बता दें कि इस सर्विस में 15 भाषाओं के 1,000 से ज्यादा डिजिटल टीवी चैनल्स का लाइव टीवी एक्सेस, OTT ऐप्स और अनलिमिटेड हाई-स्पीड वाई-फाई मिलता है.

Jio का दावा है कि यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के JioTV+ ऐप के जरिए एक ही जियो सेट-टॉप बॉक्स से घर के 2 स्मार्ट टीवी चला सकते हैं. सालाना प्लान्स लेने पर कंपनी JioHome का इंस्टॉलेशन बिल्कुल मुफ्त करती है, जिसके सेटअप में एक वाई-फाई राउटर, एक 4K टीवी सेट-टॉप बॉक्स और एक आउटडोर डिवाइस शामिल होता है. इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में मात्र 15 रुपये का एक नया रिचार्ज पैक भी पेश किया है जिसमें 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है.

JioBharat फोन पर भी मिल रहा है 6 महीने का फ्री रीचार्ज

इसी तरह अपने एनिवर्सरी ऑफर के तहत, टेलीकॉम कंपनी केवल 1,499 रुपये में एक नया JioBharat कीपैड फोन और उसके साथ पूरे 6 महीने का रीचार्ज बिल्कुल मुफ्त दे रही है. इस ऑफर में शामिल फोन्स की लिस्ट में JioBharat A1, B1, B2 और B3 सीरीज के हैंडसेट्स शामिल हैं. इस फ्री रिचार्ज में यूजर्स को हर महीने 14GB डेटा (रोजाना 0.5GB) और अनलिमिटेड HD कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही इस फोन में 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, JioPay, JioSaavn, JioHotstar, सेफ्टी फर्स्ट फीचर और 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में कम बजट वाले यूजर्स के लिए नए वॉयस-ओनली प्लान्स भी बाजार में उतारे हैं.

यह भी पढ़ें | इंटरनेट का खर्च बंद! नवंबर 2026 में Jio, Airtel और Vi के कॉल-SMS वाले प्लान्स की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, JioHome, Wifi, Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com