विज्ञापन

पाक कप्तान का खुलासा, 'टॉस जीतते ही तय कर लिया था 300+ रन बनाएंगे', कैसी टीम है इंडिया? जवाब हैरान कर देगा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत 'ए' को 48 रनों से हराने के बाद पाकिस्तान 'ए' के कप्तान अब्दुल समद ने अपनी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सूखी पिच पर 313 रन मैच जिताने वाला स्कोर साबित हुआ.

पाक कप्तान का खुलासा, 'टॉस जीतते ही तय कर लिया था 300+ रन बनाएंगे', कैसी टीम है इंडिया? जवाब हैरान कर देगा
जीत के बाद अब्दुल समद का बयान
@X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आठवां मुकाबला भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच बीच रविवार (22 नवंबर) को दोहा में खेला गया. जहां पाकिस्तान 'ए' की टीम लक्ष्य का बचाव करते हुए 48 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'जिस तरह शमाइल हुसैन और माज सदाकत ने पहली ही गेंद से विपक्षी टीम पर दबाव बनाया, वह काफी शानदार था. उनके बाद हसन नवाज ने दमदार बल्लेबाजी की. मैंने, फरहान यूसुफ और इमरान रंधावा ने भी अच्छी झलकियां दिखाईं. लड़कों ने आज असाधारण पारी खेली. जिसके बदौलत टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इस पिच पर 313 रन बड़ा स्कोर था.'

मुकाबले के दौरान पाक कप्तान अब्दुल समद टॉस जीतने में कामयाब हुए थे. मैच के बाद पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल साफ संदेश था. पिच सूखी नजर आ रही थी. टॉस जीतने से पहले मैंने और एजाज भाई ने तय कर लिया था कि अगर हम टॉस जीतते हैं तो पहले बल्लेबाजी करेंगे और 300 से ज्यादा का स्कोर बनाएंगे. भारत एक मजबूत टीम है और इस विकेट पर 300 से ज्यादा का स्कोर अच्छा स्कोर माना जाता है.'

भारत 'ए' बनाम पाकिस्तान 'ए' मुकाबले में पाक गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. गेंदबाजों के प्रदर्शन पर अपना विचार साझा करते हुए पाक कप्तान अब्दुल समद ने कहा, 'अली रजा ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने यूएई के खिलाफ पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. भारत के खिलाफ भी उन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई. अहमद दानियाल समेत अन्य गेंदबाजों ने भी योगदान दिया. बीच में कुछ साझेदारियां जरूर हुईं, लेकिन इमरान रंधावा ने दबाव बनाए रखा. जिसके बदौलत आखिर में हम मुकाबला जीतने में कामयाब रहे.'

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: हार के बाद तिलक का छलका दर्द, बोले- 'शाहबाज 2 ओवर और टिक जाते तो मैं अकेले मैच खत्म कर देता'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India A, Syed Muhammad Abdul Samad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com