विज्ञापन

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें तरीका, इतना अलग होगा गेम

BGMI Lite का Android यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. जानें कैसे साइन अप करें, डाउनलोड साइज कितना होगा और गेम में क्या खास मिलेगा.

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें तरीका, इतना अलग होगा गेम

ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए खुशखबरी है. Android यूजर्स के लिए BGMI Lite को प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए आज से उपलब्ध करवा दिया गया है. हालांकि, Krafton India ने इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. अगर आप भी BGMI Lite के लिए साइन अप करना चाहते हैं, तो यहां पर आपको उसको पूरा तरीका बता रहे हैं. 

BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

भारत में Android यूजर्स अब Google Play Store के जरिए BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. गेम के इस साल के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है, लेकिन अभी इसकी कन्फर्म लॉन्च डेट कंपनी की ओर से नहीं बताई गई है. BGMI Lite का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB हो सकता है. यह रेगुलर BGMI ऐप के मुकाबले काफी कम है. ऐसे में कम स्टोरेज वाले फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है.

अगर आप पहले से BGMI खेलते हैं, तो आपके लिए भी अच्छी खबर है. Krafton India के मुताबिक मौजूदा प्लेयर्स को BGMI Lite खेलने के लिए अपना अकाउंट दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, पुराने गेम आइटम और गेम की प्रोग्रेस Lite वर्जन में किस तरह काम करेगी, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं दी गई है. अभी iPhone यूजर्स को गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना होगा. Krafton India ने iOS यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख नहीं बताई है.

BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store खोलें. फिर सर्च बार में BGMI Lite लिखकर सर्च करें. इसके बाद गेम की ऑफिशियल लिस्टिंग खोलें. प्री-रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने से पहले पब्लिशर्स की जानकारी जरूर चेक कर लें. इसके बाद Pre-registration वाले ऑप्शन पर टैप करें. फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. कुछ यूजर्स को ऑटोमैटिक इंस्टॉलेशन का ऑप्शन भी मिल सकता है. इसे चालू करने पर गेम आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद Google Play Store इसे अपने आप इंस्टॉल कर सकता है, बशर्ते फोन में जरूरी स्टोरेज उपलब्ध हो. अगर आप गेम खुद इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो इस ऑप्शन को बंद भी रख सकते हैं.

APK डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

BGMI Lite के नाम पर किसी अनजान वेबसाइट से APK डाउनलोड न करें. किसी पॉपुलर गेम के लॉन्च से पहले नकली डाउनलोड पेज सामने आ सकते हैं. इनमें अनऑफिशियल फाइल डाउनलोड करने या प्राइवेट जानकारी देने के लिए कहा जा सकता है. इसलिए BGMI Lite के लिए सिर्फ आधिकारिक Google Play Store लिस्टिंग का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

BGMI Lite में क्या होगा खास?

BGMI Lite का मुख्य मकसद ऐसे ऑनलाइन प्लेयर्स तक गेम पहुंचाना है जो पुराने या कम कैपिसिटी वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं. रेगुलर BGMI खासतौर पर बेहतर ग्राफिक्स और ज्यादा फ्रेम रेट पर खेलने के दौरान फोन के हार्डवेयर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है. ऐसे में Lite वर्जन कम कैपिसिटी वाले फोन पर गेम को बेहतर तरीके से चलाने का ऑप्शन दे सकता है. करीब 1GB का छोटा डाउनलोड साइज ये भी इशारा दे रहा है कि BGMI Lite में कम रिजॉल्यूशन वाले ग्राफिक्स और दूसरे ऑप्टिमाइजेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

हालांकि, ये जानकारियां अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुई है. आपको बता दें कि पहले PUBG Mobile के नाम से गेम उपलब्ध था. लेकिन, चीनी कनेक्शन होने के कारण उस पर सितंबर 2020 में बैन लगा दिया गया था. इसके बाद कंपनी ने भारत के लिए खास BGMI लॉन्च किया था. हालांकि, ये गेम पबजी मोबाइल का ही देसी वर्जन है. अब कंपनी इसके लाइट वर्जन को लाकर कम स्पेसिफिकेशन्स वाले मोबाइल यूज करने वाले यूजर्स को भी अपने प्लेटफॉर्म पर लाना चाह रही है.

ये भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड होते ही सबसे पहले डायल करें ये नंबर, मिल जाएंगे अकाउंट से कटे पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BGMI Lite, BGMI Lite 2026, BGMI Lite Android, BGMI Lite Download, BGMI Lite Features
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com