विज्ञापन

सिर्फ सिराज की कमी नहीं खली, धोनी जैसा तेवर भी मिस किया टीम इंडिया ने! 15 ओवर पहले हाथ मिलाने का क्या मतलब?

टेस्ट मैच के पांचवें दिन ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की जोड़ी ने 258 गेंदों का सामना करते हुए छठे विकेट के लिए 63 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने से रोका

सिर्फ सिराज की कमी नहीं खली, धोनी जैसा तेवर भी मिस किया टीम इंडिया ने! 15 ओवर पहले हाथ मिलाने का क्या मतलब?
सिराज नहीं थे, पर सबसे ज्यादा खली धोनी वाली जीत की भूख
NDTV

वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रा रहा लेकिन कप्तान गिल का एक फैसला चर्चा का विषय रहा, जब भारत ने 15 ओवर पहले ही टेस्ट को ड्रा पर खत्म करने का फैसला किया था. इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हाल ही में जब धोनी ने आईपीएल से खुद को अलग किया था को सूर्या का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि धोनी की एक सीख वह हमेशा याद रखते हैं. 

सूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "वो इंसान जिसने हमें सिखाया कि जब तक खेल खत्म न हो जाए, तब तक कुछ भी खत्म नहीं होता". ऐसे में जब पहले टेस्ट मैच को इस तरह से ड्रा कराया गया तो फैन्स नाखुश नजर आ रहे हैं. फैन्स का मानना है कि गिल की कप्तानी में धोनी जैसा तेवर गायब था. 

15 ओवर पहले मैच खत्म होने को लेकर गिल ने दिया जवाब

वहीं, गिल ने 15 ओवर पहले मैच खत्म होने को लेकर जवाब दिया और खासकर उन्होंने पिच को इसका दोषी करार दिया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट के आखिरी दिन, जब खेल खत्म होने में 15 ओवर बचे थे, तब भारतीय टीम की ओर से ड्रॉ पर सहमत होने के फैसले के पीछे का कारण बताया.  न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच को ड्रॉ करा लिया, जिससे अब 27 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होने वाला मैच निर्णायक बन गया है. इस नतीजे का मतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें अब बहुत कमजोर हो गई हैं. 

WTC फाइनल में जगह बनाने का सवाल था और जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट चाहिए थे, जबकि क्रीज पर न्यूजीलैंड की आखिरी मुख्य जोड़ी मौजूद थी. ऐसे में उम्मीद थी कि भारत आखिरी ओवर तक कोशिश करेगा. भारतीय कप्तान ने अपने फैसले का बचाव करते हुए बताया कि पिच से गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिल रही थी और तेज गेंदबाजों को भी आजमा लिया गया था.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा, "अगर पिच से थोड़ी भी मदद मिलती, तो शायद बात अलग होती. लेकिन तेज गेंदबाज थक चुके थे, उन्होंने इस मैच में लगभग 50-50 ओवर गेंदबाजी की थी, इसके अलावा, अगला मैच सिर्फ तीन दिन बाद है और कल हमें यात्रा भी करनी है, इसलिए, हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे, और मुझे नहीं लगता कि 5-10 अतिरिक्त ओवर डालने से कोई खास फायदा होता," बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के नियमों के अनुसार, अगर दोनों टीमें सहमत हों, तो खेल के आखिरी दिन 15 या उससे कम ओवर बचे होने पर वे मैच को ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला ले सकती हैं.

दोनों पारियों की बात करें तो, जसप्रीत बुमराह ने 49 ओवर गेंदबाजी की, जबकि अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 45-45 ओवर डाले. आकाश दीप ने 43 ओवर फेंके और ऑफ-स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 55 ओवर गेंदबाजी की.

पहली पारी में बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट (4-92) लिए। वहीं, आकाश ने 3 विकेट और कंबोज ने 2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में प्रसिद्ध ने 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह, सुंदर और कंबोज को 1-1 विकेट मिला। भारतीय कप्तान गिल ने उम्मीद जताई कि दूसरे टेस्ट की पिच पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ होगा.

यह भी पढ़ें | हेनरी-बुमराह नंबर- 1, राहुल नंबर- 3, पंत नंबर- 4, भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

यह भी पढ़ें | इन 4 बड़ी वजहों ने भारत की जीत को ड्रॉ में बदला, यह निकला सबसे बड़ा विलेन

यह भी पढ़ें | जीत के करीब पहुंचकर ड्रॉ हुआ टेस्ट, क्या सिराज को न खिलाना पड़ा भारी? शुभमन गिल ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Mahendra Singh Dhoni, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com