विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप: पीवी सिंधु को चौथी और के. श्रीकांत को आठवीं रैंकिंग दी गई

ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्रमश: चौथी और आठवीं वरीयता दी गई है.

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप: पीवी सिंधु को चौथी और के. श्रीकांत को आठवीं रैंकिंग दी गई
पीवी सिंधु ने रियो ओलिंपिक खेलों में सिल्‍वर मेडल जीता था (फाइल फोटो)
  • साइना नेहवाल को टूर्नामेंट 12वीं वरीयता दी गई है
  • रियो में सिल्‍वर मेडल जीतने में सफल रही थीं सिंधु
  • ग्‍लास्‍गो में 21 अगस्‍त से होनी है वर्ल्‍ड चैंपियनशिप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को 21 अगस्त से ग्लास्गो में होने वाली बीडब्ल्यूएफ वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्रमश: चौथी और आठवीं वरीयता दी गई है. वर्ल्‍ड चैंपियनशिप की 2013 और 2014 की कांस्य पदक विजेता सिंधु को वरीयता क्रम में दो बार की विजेता और ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिन मारिन के बाद रखा गया है.

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप 2015 में रजत पदक जीतने वाली दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल को टूर्नामेंट में 12वीं वरीयता दी गई है. चीनी ताइपे की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग के टूर्नामेंट से हटने के बाद जापान की अकाने यामागुची और कोरिया की सुंग जी ह्युन को क्रमश: पहली और दूसरी वरीयता दी गई है.

यह भी पढ़ें : इंडोनेशियन ओपन बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल हारीं

इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया ओपन में लगातार खिताब के साथ बेहतरीन फार्म में चल रहे आठवें वरीय श्रीकांत वरीयता क्रम में दो बार के ओलंपिक चैंपियन और पांच बार के विश्व चैंपियन चीन के लिन डैन के बाद हैं.

वीडियो : पीवी सिंधु का स्‍वदेश आगमन पर जोरदार स्‍वागत



अन्य भारतीयों में अजय जयराम और बी साई प्रणीत को क्रमश: 13वीं और 15वीं वरीयता दी गई है जबकि दुनिया के 28वें वरीय के खिलाड़ी समीर वर्मा अपने अभियान की शुरुआत गैरवरीय खिलाड़ी के रूप में करेंगे. मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी तो 15वीं वरीयता दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com