कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं, तो बहुत ही हैरान कर देते हैं. और कुछ ऐसा ही कैच पाकिस्तान की स्वात घाटी से आया है, जिसे देख फैंस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो पा रहा. दरअसल घाटी में छोटे मैदान पर के गए मैच में बल्लेबाज ने छक्का जड़ा, तो यह स्टेडियम के पार चला गया. और फिर जो देखने को मिला, वह किसी फिल्मी अंदाज से कम नहीं था. और इसने फैंस को दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. दरअसल बल्लेबाज का शॉट मैदान से बाहर छह रन के लिए गया, तो सड़क पर जा रही मोटइरसाइकल पर चला रहे शख्स के पीछे बैठे शख्स ने बहुत ही सहजता से एक हाथ से इसे लपक लिया.
स्वात प्रीमियर लीग का है मुकाबला
यह वायरल वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित स्वात घाटी के मिंगोरा शहर के ग्रासी ग्राउंड का है, जहां स्वात प्रीमियर लीग के आठवें सीजन का चौथा मुकाबला स्वात स्ट्राइकर्स और जीकेआर दीर के बीच खेला जा रहा था. इस 10-ओवर के स्थानीय टेप-बॉल क्रिकेट मैच में जीकेआर दीर की पारी के छठे ओवर के दौरान बल्लेबाज अबरार लाला ने लांग-ऑन के ऊपर से ऊंचा छक्का जड़ा, जिससे गेंद स्टेडियम की सीमा पार कर बगल की सड़क पर जा पहुंची. ठीक उसी पल सड़क से गुजर रही एक चलती मोटरसाइकिल के पीछे बैठे 27 वर्षीय सरकारी कर्मचारी मेहरान खान ने हवा में ही एक हाथ से गेंद लपक ली. और जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, तो यह तूफान से वायरल हो गया. पोस्ट होने के बाद से ही अभी तक लोग इस वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं. वास्तव में इस कैच को "कैच ऑफ द ईयर" के रूप में कह कर प्रचारित किया जा रहा है. और कहा जा रहा है, तो गलत भी हीं कहा जा रहा क्योंकि पहले तो कम से कम इस तरह का कैच कभी नहीं देखा गया.
Catch of the year? A man from Pakistan's Swat region goes viral after catching a six one-handed while riding on the back of a moving motorcycle during a cricket match. https://t.co/FdYdJbPHKJ
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) November 26, 2026
कौन हैं मेहरान खान?
वीडियो के वायरल होने के बाद बीबीसी और एएफपी ने इस बाइक सवार की पहचान स्वात के मर्गजार निवासी 27 वर्षीय मेहरान खान के रूप में की. वे कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि खैबर पख्तूनख्वा के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) में एक सरकारी कर्मचारी (सिविल सेवक) हैं. हालांकि, शौकिया क्रिकेट में उनका लंबा अनुभव रहा है. मेहरान बचपन से क्रिकेट खेलते रहे हैं और वे एक बल्लेबाज, तेज गेंदबाज तथा कुशल फील्डर माने जाते हैं.
मेहरान को 10,000 रुपये का इनाम
जैसे ही मेहरान ने चलती बाइक से गेंद लपकी, मैच के कमेंटेटर ने उत्सुकता से कहा कि एक शख्स ने मोटरसाइकिल पर कैच पकड़ लिया है और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया कि वे उस मोटरसाइकिल को रोकें और मेहरान को मैदान के भीतर लेकर आएं. जब मेहरान वापस स्टेडियम के अंदर आए तो कमेंटेटर ने घोषणा की कि मैदान के बाहर कैच लेने वाला शख्स अब अंदर आ चुका है. इसके बाद खिलाड़ियों और दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. मेहरान ने मीडिया में साफ किया कि वह गेंद लेकर भागे नहीं थे, बल्कि उन्होंने उसे टूर्नामेंट आयोजकों को वापस सौंप दिया था. हालांकि, उन्होंने इच्छा जताई कि उनकी इच्छा है कि आयोजक इस यादगार पल की निशानी के रूप में वह गेंद उन्हें दें. टूर्नामेंट आयोजकों ने उनके इस प्रयास के लिए तुरंत 10,000 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 36 अमेरिकी डॉलर या करीब 3,350 भारतीय रुपये) का नकद इनाम दिया. मेहरान और बीबीसी के हवाले से आई रिपोर्टों के अनुसार, यह पुरस्कार पाकिस्तान आर्मी की तरफ से दिया गया. टूर्नामेंट के स्थानीय यूट्यूब हाइलाइट्स में भी युवा खिलाड़ियों को यह मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों के साथ पाकिस्तान आर्मी का आभार जताया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं