विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

भारत की पीवी सिंधु विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में पहुंचीं

विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए सफलता से भरपूर रहा.

भारत की पीवी सिंधु विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में पहुंचीं
सिंधु ने कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ अपना मैच सीधे गेम में जीता (फाइल फोटो)
  • कोरिया की किम हाओ मिन को 21-16, 21-14 से हराया
  • पुरुष एकल वर्ग में साई प्रणीत ने भी जीत दर्ज की
  • प्रणव-सिक्‍की रेड्डी की जोड़ी भी तीसरे दौर में पहुंची
ग्लासगो (स्कॉटलैंड): विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए सफलता से भरपूर रहा. देश की स्‍टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में स्‍थान बना लिया है. भारत के लिए पदक की उम्‍मीद मानी जा रही सिंधु ने टूर्नामेंट के तीसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की किम हाओ मिन  को 21-16, 21-14 से शिकस्‍त दी. इससे पहले भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने भी आज चैंपियनशिप  दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया.

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में प्रणीत ने हांगकांग के खिलाड़ी वेई नान को सीधे गेमों में 21-18, 21-17 से मात दी. उधर, मिश्रित युगल वर्ग में दो असफलताओं के बाद भारत को एक जीत हाथ लगी है. भारतीय जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

यह भी पढ़ें : भारत ने इंडोनेशिया को 4-1 से हराया, छा गए पीवी सिंधु और श्रीकांत

दूसरे दौर में प्रणीत का सामना इंडोनेशिया के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से होगा. एंथोनी ने पहले दौर में मंगलवार को अपने हमवतन माटेउज डुबोव्स्की को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से मात दी. मिश्रित युगल वर्ग में प्रणव और सिक्की की जोड़ी ने मलेशिया के योगेंद्र कृष्णन और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-12, 21-19 से मात दी. प्रणव और सिक्की का सामना तीसरे दौर में इंडोनेशिया की प्रवीण जोर्डन और डेबी सुसांतो की जोड़ी से होगा.

वीडियो: सिंधु, साक्षी और दीपा को मिला 'बड़ा' तोहफा



इससे पहले, भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दूसरे दौर में जगह बना चुके हैं. श्रीकांत ने पहले दौर के मुकाबले में रूस के सर्गेई सिरांत को सीधे गेमों में हराया. श्रीकांत ने रूस के खिलाड़ी को 30 मिनट से भी कम समय में 21-13 21-12 से शिकस्‍त दी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Badminton Championship, PV Sindhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com