विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2016

यूएस ओपन : सानिया मिर्जा-इवान डोडिग की शीर्ष वरीय जोड़ी दूसरे दौर में हुई बाहर

यूएस ओपन : सानिया मिर्जा-इवान डोडिग की शीर्ष वरीय जोड़ी दूसरे दौर में हुई बाहर
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा- इवान डोडिग की शीर्ष वरीय जोड़ी (फोटो क्रेडिट : एएफपी)
  • बारबोरा स्ट्राइकोवा-मारिन ड्रैगांजा की गैरवरीय जोड़ी ने हराया
  • मात्र 27 मिनट में सेट गंवाया पहला सेट
  • बारबोरा-मारिन की जोड़ी सानिया-डोडिग से हर मायने में आगे रही
न्यूयॉर्क: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त भारत की महिला युगल टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग की शीर्ष वरीय जोड़ी रविवार को अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई. कोर्ट-5 पर हुए मुकाबले में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी को चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेज्सीकोवा और क्रोएशिया के मारिन ड्रैगांजा की गैरवरीय जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया.

शीर्ष वरीय सानिया-डोडिग की जोड़ी पहले सेट से ही बिल्कुल लय में नजर नहीं आई और मात्र 27 मिनट में सेट गंवा बैठी. पहला सेट जीतने के बाद उत्साह से लबरेज बारबरा-मारिन की जोड़ी ने दूसरे सेट में भी दबदबा बनाए रखा और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.

बारबोरा-मारिन की जोड़ी सानिया-डोडिग से हर मायने में आगे रही. विजेता जोड़ी ने तीन एस और 25 विनर्स लगाए, जबकि चार डबल फॉल्ट और 10 गैर वाजिब गलतियां कीं. वहीं सानिया-डोडिग सिर्फ दो एस और 19 विनर्स लगा सके, जबकि उन्होंने चार डबल फॉल्ट और 14 गैरवाजिब गलतियां कीं. सानिया-डोडिग आठ में सिर्फ चार ब्रेक पॉइंट हासिल कर सके.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिकी ओपन टेनिस, अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट, सानिया मिर्जा और इवान डोडिग, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, बारबोरा स्ट्राइकोवा-मारिन ड्रैगांजा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com