विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2016

यूएस ओपन : निशिकोरी ने किया उलटफेर, एंडी मरे बाहर, सेरेना पहुंचीं सेमीफाइनल में

यूएस ओपन : निशिकोरी ने किया उलटफेर, एंडी मरे बाहर, सेरेना पहुंचीं सेमीफाइनल में
न्यूयार्क: जापानी टेनिस खिलाड़ी की निशिकोरी ने अमेरिकन ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे को पांच सेट तक खिंचे मुकाबले में हरा दिया है. अब निशिकोरी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के एकल मुकाबले का खिताब जीतने वाला एशियाई खिलाड़ी बनने से दो जीत दूर हैं. दूसरी ओर, महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नंबर एक अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

वर्ष 2012 के यूएस चैम्पियन और इस साल के विम्बल्डन विजेता चैम्पियन एंडी मरे को 1-6, 6-4, 4-6, 6-1, 7-5 से हराने में निशिकोरी को लगभग चार घंटे का वक्त लगा. अब सेमीफाइनल में निशिकोरी का मुकाबला जुआन मार्टिन डेल पोट्रो तथा तीसरी वरीयताप्राप्त स्टैन वॉवरिंका के बीच इस वक्त जारी मैच के विजेता से होगा.

करियर में केवल दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे निशिकोरी ने मैच के बाद कहा, "मैं कोर्ट में काफी जोश में था, लेकिन मैं शांत रहने की कोशिश कर रहा था... यह सचमुच काफी मुश्किल था..." निशिकोरी और मरे के बीच इस मैच के दौरान 17 सर्विस टूटीं, और यह मरे के खिलाफ निशिकोरी की आठ मैचों में कुल दूसरी जीत है.

सेरेना और हालेप के बीच ले मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि सेरेना इस टूर्नामेंट के दौरान पहली बार कोई सेट हारीं. सेरेना ने जीत के बाद कहा, "मैं जानती थी कि मैं बेहतर खेल सकती हूं... लेकिन लगता है, मैंने दूसरे सेट में अपनी लय खो दी थी, और दूसरी तरफ सिमोना ने बेहद शानदार खेलना शुरू कर दिया था... वह बढ़िया शॉट लगा रही थी... लेकिन मैं जानती थी, अगर मुझे जीतना है तो तीसरे सेट में बढ़िया खेलना ही होगा..."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
की निशिकोरी, एंडी मरे, सेरेना विलियम्स, सिमोना हालेप, यूएस ओपन, Kei Nishikori, Andy Murray, Serena Williams, Simona Halep, US Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com