नोवाक जोकोविक इस समय चोट और खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं (फाइल फोटो)
- अगासी के साथ काम करेंगे स्टीपानेक
- जोकोविक ने इंस्टाग्राम के जरिये दी यह जानकारी
- इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे जोकोविक
पेरिस:
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने कहा कि राडेक स्टीपानेक उनकी कोचिंग टीम से जुड़ गए हैं जो आंद्रे अगासी के साथ काम करेंगे. अगासी और पूर्व युगल विशेषज्ञ स्टीपानेक सर्बिया के बोरिस बेकर और मारियन वाजदा की जगह लेंगे. जोकोविक ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘कुछ समय पहले राडेक स्टीपानेक और मैं नेट पर एक दूसरे के खिलाफ खेलते थे. अब हम एक लक्ष्य के लिये मिल गए हैं. मैं काफी रोमांचित हूं.
यह भी पढ़ें: टॉप-10 से बाहर हुए जोकोविक और एंडी मरे
गौरतलब है कि जोकोविक इस समय चोट और खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. इस कारण उनकी रैंकिंग गिरी हैं. कोहनी की चोट ने उन्हें परेशान किया है. यही कारण है कि इस माह जारी टेनिस रैंकिंग में वे और एंडी मरे टॉप 10 खिलाड़ियों से बाहर हो गए हैं. जोकोविक अब दिसंबर में वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.
वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना ने जीता 23वां ग्रैंडस्लैम
यह प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर तक अबूधाबी में होगी. पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी जोकोविक ने कहा, 'सब कुछ सही है और इस टूर्नामेंट के जरिये मैं अच्छी वापसी करूंगा और सीजन की शुरुआत करूंगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Novak Djokovic, Coaching Team