अचिंत शरत कमल को संघर्षपूर्ण मैच में हार का सामना करना पड़ा (फाइल फोटो)
एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारत का अभियान समाप्त हो गया. देश के शीर्ष टेटे खिलाड़ी अचिंत शरत कमल आज यहां हांगकांग के लाम सियू हांग से प्रीक्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गए.
शरत कमल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देने की भरपूर कोशिश की लेकिन आखिरकार वे मुकाबले में 6-11, 11-9, 9-11, 14-12 10-12 से हार गए. प्रतियोगिता का आयोजन चीन के वुक्सी में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में शरत कमल देश के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थे. अंतिम 32 के दौर में उन्होंने उत्तर कोरिया के रो क्वांग जिन को 11-5,11-7,14-12 से हराया था.
शरत कमल के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी सौम्यजीत घोष, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी अंतिम 32 के दौर से बाहर हो गए थे. घोष को जापान के कोकी नवा से 3-11, 4-11, 5-11 से मात मिली थी जबकि देसाई को 9-11,11-8,10-12, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा था. शेट्टी को कोरिया के ली संगशू ने 10-12, 8-11, 6-11 से हराया था. (एजेंसी से इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Asian Championship, Table Tennis, Sharath Kamal, Pre-quarterfinals, Lost