Indian woman in Japan lost purse: जापान को दुनिया के सबसे सेफ देशों में गिना जाता है, लेकिन वहां की ऑनेस्टी का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, सोनम मिधा नाम की एक भारतीय महिला अपने दोस्त के साथ जापान में किराए की साइकिल से घूम रही थीं. वो एक रेस्टोरेंट के बाहर साइकिल खड़ी करके अंदर चली गईं. जल्दबाजी में सोनम अपना पर्स साइकिल के आगे लगी बास्केट (टोकरी) में ही रखकर भूल गईं.
ये भी पढ़ें:-चीन में इसे कहते हैं 'छोटा शहर', तो फिर तरक्की किसे कहते हैं? नजारा देख चकराया भारतीय ब्लॉगर का दिमाग
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहां का नजारा देखकर भर आईं आंखें (Indian woman in Japan lost purse)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सोनम ने बताया कि, रेस्टोरेंट में करीब एक घंटा बिताने के बाद जब वो बाहर आईं, तो बास्केट खाली देखकर उनके वो हैरान परेशान हो गईं. उनके मुताबिक, उस पर्स में सिर्फ कैश ही नहीं था, बल्कि महंगा माइक और घर की चाबियां भी मौजूद थीं. कुल मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये का सामान गायब था. सोनम ने मान लिया था कि, पर्स अब चोरी हो चुका है. वो टूटे दिल से पास के पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं.
पुलिस स्टेशन में इंतजार कर रहा था सरप्राइज (1 lakh rupees lost purse Japan)
पुलिस स्टेशन पहुंचते ही जब सोनम ने अपने खोए पर्स और उसमें रखे सामान के बारे में बताया, तो वहां मौजूद पुलिस अफसरों के चेहरे पर स्माइल आ गई. पुलिस ने सोनम को बताया कि, 'कुछ ही देर पहले एक अनजान शख्स उनका पर्स जमा कराकर गया है.' जब सोनम को उनका पर्स वापस दिखाया गया, तो उसमें से एक रुपया भी कम नहीं था. सारा सामान बिल्कुल सेफ था.
ये भी पढ़ें:-हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देख IFS अधिकारी भी हुए फैन
जापान की ईमानदारी (Japan Honesty Unique Story)
इस पूरे वाकये के बाद सोनम की खुशी का ठिकाना न रहा. पर्स वापस पा कर वो बेहद इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'sonammidhax' नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, 'जापान के लोग बहुत दयालु और अच्छे हैं और यहां आज भी इंसानियत जिंदा है.' सोशल मीडिया पर सोनम का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग जापान के कल्चर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-अफगानिस्तान की सड़कों पर फर्राटे मारते नजर आए भारतीय ऑटो रिक्शा, देखें VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं