विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2015

चीन ओपन: सिंधु, साइना आगे बढ़ीं, जयराम, श्रीकांत बाहर

चीन ओपन: सिंधु, साइना आगे बढ़ीं, जयराम, श्रीकांत बाहर
साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
फुझोउ (चीन): चीन ओपन बैडमिंटन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला दिन रहा। साइना नेहवाल और पी वी सिंधु जहां दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं, वहीं किदाम्बी श्रीकांत और अजय जयराम को हार का सामना करना पड़ा।

कोरिया, जापान और डेनमार्क में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहीं साइना ने चीन की सुन कू को आसानी से 22-20, 21-18 से शिकस्त दी। साइना अब अगले दौर में कल मलेशिया की जिंग यी टी से भिड़ेंगी।

वहीं सिंधु ने रूस की पोलीकरपोवा को 21-14, 21-9 से हराया। सिंधु के लिए दूसरे दौर में राह मुश्किल हो सकती है क्योंकि उनका सामना चीन की वांग शिजियान से होने की संभावना है।

हालांकि भारत को पुरूष एकल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत और जयराम को विपक्षी खिलाड़ियों ने सीधे गेम में हराया।

श्रीकांत को हांगकांग के हू यून के हाथों 12-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं जयराम को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चीन के चेन लोंग के हाथों 12-21, 11-21 से पराजय झेलनी पड़ी। पुरूष वर्ग में अब एचएस प्रणय भारत की अकेली उम्मीद हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन ओपन बैडमिंटन, साइना नेहवाल, पी वी सिंधु, China Open, Saina Nehwal, P V Sindhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com