विज्ञापन
4 minutes ago
मुंबई:

एनडीटीवी का युवा समिट-2026 (NDTV YUVA 2026)  आज मुंबई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई क्षेत्र के युवा दिग्‍गज जुटेंगे. एनडीटीवी युवा के मंच पर इस बार खेल जगत से इरफान पठान और साइना नेहवाल जैसे दिग्‍गज नजर आएंगे. युवा एक ऐसा मंच है, जहां देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों, विचारों और सपनों पर खुलकर चर्चा होती है. इसमें खेल, मनोरंजन, बिजनेसमैन, तकनीक और राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं. दरअसल, एनडीटीवी युवा महज युवाओं का सम्मेलन नहीं है, यह एक ऐसा मंच है जहां भारत के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग, सबसे मुखर आवाजें और सबसे प्रेरणादायक बदलाव लाने वाले लोग एक साथ आकर अपने विचार रखते हैं. विचार नेतृत्व और युवा-केंद्रित संवाद की मजबूत विरासत के साथ, एनडीटीवी युवा एक ऐसे मंच के रूप में विकसित हो रहा है जो युवा भारत की धड़कन को देशभर के लोगों तक पहुंचाता है. युवा 2026 में राजनीति, मनोरंजन, उद्यमिता, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, खेल, शिक्षा, सामाजिक न्याय, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल एवं सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा.

NDTV Yuva Conclave LIVE

इरफान पठान से लेकर फातिमा शेख तक... Yuva के मंच पर रखेंगे अपने विचार

एनडीटीवी युवा के मंच पर इस बार खेल जगत से इरफान पठान और साइना नेहवाल जैसे दिग्‍गज नजर आएंगे. फातिमा शेख, शोभिता धुलिपाला और श्‍वेता त्रिपाठी जैसे सितारे अपने विचार साझा करते हुए नजर आएंगे.

युवा न केवल कल के नेता, बल्कि आज के परिवर्तनकारी भी

एनडीटीवी युवा के मंच से एक संदेश दिया जाता है कि युवा न केवल कल के नेता हैं, बल्कि आज के परिवर्तनकारी भी हैं. इसलिए युवा के मंच पर युवाओं के विचारों को रखा और समझा जाता है.  

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ndtv Yuva 2026, NDTV YUVA Conclave, Irfan Pathan, Saina Nehwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com