विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर सीख रही हैं साइना नेहवाल से बैडमिंटन के गुर, जानें क्‍यों..

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय बैडमिंटन की बारीकियां सीखने में व्‍यस्‍त हैं. इसके लिए वे भारतीय की बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल के पास पहुंच गई हैं.

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर सीख रही हैं साइना नेहवाल से बैडमिंटन के गुर, जानें क्‍यों..
साइना नेहवाल पर बनने वाली बायोपिक में लीड भूमिका श्रद्धा कपूर कर रही हैं
  • साइना पर बनने वाली बायोपिक में लीड रोल कर रहीं श्रद्धा
  • रोल करते हुए अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं
  • साइना ने उनके साथ प्रैक्टिस के सेशन की फोटो शेयर की
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय बैडमिंटन की बारीकियां सीखने में व्‍यस्‍त हैं. इसके लिए वे भारतीय की बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल के पास पहुंच गई हैं. जी नहीं..श्रद्धा किसी बैडमिंटन टूर्नामेंट में शिरकत नहीं करने जा रहीं. यह सारी कवायद वे, साइना नेहवाल पर बनने वाली बायोपिक के लिए कर रही हैं.  श्रद्धा कपूर इस समय ओलिंपिक खेलों और विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप की कांस्‍य पदक विजेता  साइना नेहवाल के साथ काफी वक्त बिता रही हैं. इस दौरान वे न सिर्फ साइना से बैडमिंटन से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर रही हैं बल्कि उनके जीवन से जुड़ी खास बातों को भी जानने की कोशिश कर रही हैं. दरअसल श्रद्धा चाहती हैं कि जब वे बायोपिक में साइना नेहवाल के किरदार को परदे पर जीवंत करें तो यह असलियत के बेहद नजदीक हो. इसलिए वे रुपहले परदे पर साइना के किरदार को उतारने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें : साइना बोलीं, फिटनेस ठीक रही तो फिर से बन सकती हूं वर्ल्‍ड नंबर वन


श्रद्धा के साथ अपने बैडमिंटन के प्रैक्टिस सेशन के फोटो साइना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं. इसमें साइना नेहवाल, कोच पुलेला गोपीचंद और श्रद्धा कपूर साथ नजर आ रहे हैं. साइना ने ट्वीट में लिखा, 'बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन, गोपी सर, श्रद्धा कपूर और मैं.' साइना नेहवाल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी श्रद्धा कपूर के साथ बैडमिंटन खेलने की मुद्रा में एक फोटो शेयर किया है.
 

Saina vs Saina @shraddhakapoor #Biopic

A post shared by Saina Nehwal (@nehwalsaina) on


गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड में खिलाड़ियों की जिंदगी पर बायोपिक बनने का चलन बढ़ रहा है. इस कड़ी में 'फ्लाइंग सिख' मिल्‍खा सिंह, बॉक्‍सर मैरीकॉम और पान सिंह तोमर फिल्‍म बन चुकी हैं.मिल्‍खा सिंह और पानसिंह तोमर मशहूर एथलीट रहे हैं.

वीडियो : विश्‍व चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद सिंधु वापस लौटीं
साइना नेहवाल ने हाल ही में अपने पूर्व कोच गोपीचंद के साथ मतभेद भुलाते हुए 'गोपी' की अकादमी में ट्रेनिंग करने का फैसला किया है. साइना ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए इसी माह के प्रारंभ में कहा था, ‘कुछ समय से मैं अपना ट्रेनिंग बेस गोपीचंद अकादमी में बनाने के बारे में सोच रही हूं. मैंने इसके बारे में गोपी सर से भी चर्चा की और मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दोबारा से मेरी मदद करने पर सहमति जता दी है.’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saina Nehwal, Shraddha Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com