विज्ञापन

मातृभूमि Vs ईठा: क्लैश से परेशान सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी

सलमान ने श्रद्धा को खुद फोन करके माफी मांगी. सलमान ने कहा, "मैंने उनसे बात की. मैंने उन्हें फोन किया. मैंने उन्हें बचपन से बड़ा होते देखा है. मैंने उनसे कहा, 'मुझे माफ कर दो, मुझे नहीं पता था.'

मातृभूमि Vs ईठा: क्लैश से परेशान सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी
श्रद्धा कपूर की फिल्म से क्लैश पर छलका सलमान खान का दर्द
Salman Khan/Instagram and Shraddha Kapoor/Instagram
नई दिल्ली:

सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से क्लैश होने वाला है. दोनों फिल्में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने जा रही हैं. हाल ही में सलमान ने खुलासा किया कि जब उनकी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हुई थी, तब उन्हें पता नहीं था कि श्रद्धा की फिल्म भी उसी दिन आ रही है. सलमान ने माना कि उन्हें इस क्लैश का अफसोस है और उन्होंने इसके लिए श्रद्धा कपूर को फोन कर माफी भी मांगी. साथ ही उन्होंने दर्शकों से श्रद्धा की फिल्म 'ईठा' देखने की अपील भी की.

पहले पता होता तो, उस दिन नहीं रिलीज करते फिल्म 

हाल ही में ABP News से बातचीत में सलमान ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि श्रद्धा की फिल्म भी 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है, तो वह अपनी फिल्म उसी दिन रिलीज नहीं करते. सलमान ने कहा, "जब हमने 4 दिसंबर की रिलीज डेट अनाउंस की, तो मुझे नहीं पता था कि श्रद्धा की फिल्म भी 4 दिसंबर को आ रही हैं. मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है. अगर मुझे पहले पता होता, तो मैं श्रद्धा के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता."

सलमान ने ये भी बताया कि उन्होंने श्रद्धा को खुद फोन करके माफी मांगी. सलमान ने कहा, "मैंने उनसे बात की. मैंने उन्हें फोन किया. मैंने उन्हें बचपन से बड़ा होते देखा है. मैंने उनसे कहा, 'मुझे माफ कर दो, मुझे नहीं पता था.'"

श्रद्धा ने दिया ये जवाब 

इस पर श्रद्धा ने सलमान को भरोसा दिलाया कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह है. सलमान के मुताबिक, श्रद्धा ने उनसे कहा, "नहीं सर, हमारी दोनों फिल्मों के लिए काफी जगह है." इस पर सलमान ने जवाब दिया, "बहुत बढ़िया, यह सुनकर मुझे खुशी हुई." सलमान ने श्रद्धा की फिल्म को अपना सपोर्ट भी दिया और लोगों से फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सभी लोगों को वो फिल्म जरूर देखनी चाहिए." उन्होंने स्टेज पर श्रद्धा और उनकी फिल्म 'ईठा' के लिए एक्साइटमेंट भी दिखाया और दर्शकों को उन्हें सपोर्ट करने को कहा.

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना गाना, दिल जान और जिगर से गोविंदा ने करिश्मा से किया प्यार का इजहार, 90s के कपल का फेवरेट

सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के बारे में

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ये वॉर फिल्म उन सैनिकों की कहानी दिखाती है जो कठिन युद्ध परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं. 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सैन्य कार्रवाई के साथ इमोशनल एंगल को भी दिखाया गया है. फिल्म युद्ध के दौरान सैनिकों की निजी और नौकरी करते वक्त आने वाली परेशानियों और  चुनौतियों को सामने लाती है. यह फिल्म गलवान घाटी में हुए वास्तविक संघर्ष से प्रेरित है. फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो संघर्ष के दौरान अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हैं. फिल्म में चित्रांगदा सिंह, प्रशांत तमांग, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के बारे में

ये एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जो महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म विठाबाई के संघर्ष, सफलता और महाराष्ट्र की लोकनाट्य परंपरा में उनके योगदान को बड़े पर्दे पर दिखाएगी. श्रद्धा कपूर इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं. उनके साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह, उल्का गुप्ता और नाना पाटेकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Movie, Maatrubhumi, Shraddha Kapoor, Eetha, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com