विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

भारत की साइना नेहवाल ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर, तेइ यू जिंग ने हराया...

भारत की साइना नेहवाल को प्रतिष्ठित ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है.

भारत की साइना नेहवाल ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर, तेइ यू जिंग ने हराया...
तेइ जू यिंग ने साइना नेहवाल को 21-14 , 21-18 से हराया (फाइल फोटो)
  • मुकाबला तेइ जू यिंग ने 21-14 , 21-18 से जीता
  • पहले दिन थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन भी हारीं
  • पिछले साल महिला वर्ग में उपविजेता बनी थीं इंतानोन
बर्मिंघम: भारत की साइना नेहवाल को प्रतिष्ठित ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है. साइना को आज यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन चीनी ताइपई की तेइ जू यिंग ने 21-14 , 21-18 से शिकस्‍त दी. इस हार के साथ ही लंदन ओलिंपिक खेलों की कांस्‍य पदक विजेता साइना को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोलीं- नफरत फैलाना बंद करो

चैंपियनशिप के पहले ही दिन एक और बड़ा उलटफेर दर्ज हुआ. पिछले साल इस टूर्नामेंट की महिला सिंगल्‍स वर्ग की उपविजेता थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को पहले ही राउंड में बाहर होना पड़ा. वर्ल्ड नम्बर-3 थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को कनाडा की मिशेल ली ने हराया. पूर्व विश्व चैम्पियन इंतानोन को वर्ल्ड नम्बर-17 ली ने एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-14, 19-21 से मात दी.

वीडियो: साइना नेहवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को रैकेट भेंट किया

इस जीत के साथ ही ली ने न केवल इंतानोन से 2014 में इसी टूर्नामेंट में मिली हार का बदला चुकाया, बल्कि अब तक खेले गए कुल पांच मैचों का स्कोर 4-1 कर लिया है. इससे पहले खेले गए चारों मैचों में ली को इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. बीते साल इंतानोन को ऑल इंग्लैंड फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड नम्बर-1 ताइवान की ताई जु यिंग ने हराया था. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
All England Badminton Championship, Saina Nehwal, Crashes Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com