विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

पीवी सिंधु को सीधे सेटों में शिकस्त देकर साइना बनीं नेशनल चैंपियन   

दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु पर 21-17, 27-25 से जीत दर्ज की.

पीवी सिंधु को सीधे सेटों में शिकस्त देकर साइना बनीं नेशनल चैंपियन    
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय.
  • साइना ने सिंधु पर 21-17, 27-25 से जीत दर्ज की
  • 54 मिनट तक चला दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच
  • पुरुष एकल खिताब एचएस प्रणय ने जीता
नागपुर:

साइना नेहवाल ने अपने अनुभव का अच्छा फायदा उठाते हुए पीवी सिंधु को हराकर सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब अपने नाम किया. दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को पस्त किया. 27 वर्षीय साइना ने रोमांचक फाइनल में ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सिंधु पर 21-17, 27-25 से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप : श्रीकांत को उलटफेर का शिकार बनाकर चैंपियन बने प्रणय

साइना ने जीत के बाद कहा, आज मैं जैसा खेली, उससे मैं हैरान हूं. मैंने कोर्ट पर अच्छी तरह मूव करते हुए सिंधू के मुश्किल शॉट को अच्छी तरह वापस भेजा. पिछले हफ्ते विश्व रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग हासिल करने वाले दूसरे वरीय एचएस प्रणय ने शीर्ष वरीय और दुनिया के दूसरे नंबर के किदांबी श्रीकांत को हराकर टूर्नामेंट के 82वें चरण का पुरुष एकल खिताब हासिल किया.

यह भी पढ़ें : प्रीमियर बैडमिंटन लीग के लिए खिलाड़ि‍यों की नीलामी, जानें सिंधु, साइना और श्रीकांत किस राशि में बिके
​
अश्विनी पोनप्पा के लिए यह दोहरी खुशी रही. उन्होंने सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ मिलकर मिश्रित युगल और एन सिक्की रेड्डी के साथ मिलकर महिला युगल खिताब पर कब्जा जमाया. दूसरे वरीय मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शीर्ष वरीय सत्विक और चिराग शेट्टी को 15-21, 22-20, 25-23 से हराकर पुरुष युगल खिताब अपने नाम किया.

VIDEO : वर्ल्ड बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर घर लौटीं पीवी सिंधु

साइना और सिंधु जब फाइनल्स के लिए एक दूसरे के आमने-सामने थीं, तो खेल का रोमांच अपने चरम पर था. पूरा स्टेडियम 'साइना सिंधू इंडिया' की चीयर्स से गूंज रहा था, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने कुछ रोमांचक रैलियां खेलीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saina Nehwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com