प्रतीकात्मक फोटो
- क्वालिफिकेशन राउंड में सबसे निचले स्थान पर रहे
- नरेश ने चार सीरीज में 583 का स्कोर हासिल किया
- द. कोरिया के पार्क शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे
रियो डी जेनेरो.:
ब्राजील की मेजबानी में चल रहे पैरालिंपिक खेलों-2016 के पहले दिन गुरुवार को भारतीय निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके.
ओलिंपिक शूटिंग रेंज में हुए क्वालिफिकेशन राउंड में नरेश का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और स्पर्धा पूरी करने वाले प्रतिभागियों में वह सबसे निचले पायदान पर रहे.
22 प्रतिभागियों में ब्रिटेन के ओवेन बुर्के (321.1) स्पर्धा पूरी नहीं कर सके. नरेश ने चार सीरीज में 583 का टोटल स्कोर हासिल किया. पहली सीरीज में उन्होंने 98.1, दूसरी सीरीज में 95.6, तीसरी सीरीज में 99.2 और चौथी सीरीज में 103.3 का स्कोर किया. दक्षिण कोरिया के जिन हो पार्क ने 625.3 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई. शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में पहुंचे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पैरालिंपिक खेल-2016, भारतीय निशानेबाज, 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग, नरेश कुमार शर्मा, Paralympics 2016, Indian Shooter, 10 M Air Rifle Standing, Naresh Kumar Sharma