विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2016

रियो पैरालिंपिक खेल : भारत ने ओलिंपिक के दौरान हुए ड्रेस विवाद से भी नहीं लिया सबक, फिर उठे सवाल!

रियो पैरालिंपिक खेल : भारत ने ओलिंपिक के दौरान हुए ड्रेस विवाद से भी नहीं लिया सबक, फिर उठे सवाल!
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय खेल से जुड़े अधिकारियों ने रियो ओलिंपिक के दौरान खिलाड़ियों की ड्रेस को लेकर उठे विवाद से सबक नहीं लिया और अब पैरालिंपिक में भी देश को शर्मसार होना पड़ा है. रियो में ही आयोजित होने जा रहे पैरालिंपिक खेलों में हिस्सा लेने गए गए भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस को लेकर अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक कमेटी ने सवाल खड़े कर दिए.

हालांकि खेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ड्रेस को लेकर जो भी शिकायत थी वह दूर कर दी गई है और अब खिलाड़ी पैरालिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने को तैयार हो गए हैं.

खेल मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई में कहा है, "रियो गए पैरालिंपिक दल के शेफ़-डि-मिशन ने बताया है कि इंटरनेशनल पैरालिंपिक कमेटी (IPC) ने एक नियमित निरीक्षण किया था और उस दौरान जो भी गलतियां सामने आईं उसमें सुधार कर लिया गया. खिलाड़ी उत्साह से उद्घाटन समारोह की तैयारी कर रहे हैं."

बड़ी बात यह है कि रियो ओलिंपिक के दौरान बॉक्सरों के ड्रेस से जुड़े विवादों के सिलसिले के बावजूद पैरालिंपिक खिलाड़ियों के ब्लेज़र पर बने झंडे से सफेद रंग गायब था. खिलाड़ियों के ट्रैक सूट के पीछे देश का नाम गायब था. खेल मंत्रालय के मुताबिक आईपीसी के निरीक्षण के बाद उन्होंने कुछ सुझाव दिए जिसे मानकर गलतियों को ठीक कर दिया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो पैरालिंपिक 2016, रियो पैरालंपिक, पैरालिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक 2016, रियो 2016, पैरालंपिक, पैरालिंपिक, Rio Paralympics, Paralympics 2016, Paralympics, Rio Olympics 2016, Rio 2016, Rio Paralympics 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com