शुक्रवार की हार के साथ ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी मुकाबले से बाहर हो गई है (फाइल फोटो)
- नीदरलैंड्स की मुस्केंस-पिएक से हारीं ज्वाला-अश्विनी
- मैक्सिको के शटलर के खिलाफ 21-11, 21-17 से जीते श्रीकांत
- मनु अत्री-सुमित रेड्डी को चीनी जोड़ी ने दी शिकस्त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
बैडमिंटन के पुरुष डबल्स में भारत के मनु अत्री और सुमित रेड्डी को भी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. बियाओ चाइ और वेई हांग की चीनी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-13, 21-15 से पराजित किया. पुरुष डबल्स मुकाबले में भारत के मनु अत्री-सुमित रेड्डी की जोड़ी को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान-सेतिवान हेंद्रा ने भारतीय जोड़ी को 21-18,21-13 से पराजित किया था.
महिला डबल्स में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी अपने दोनों डबल्स मुकाबले हार चुकी है. ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी को आज नीदरलैंड्स की ई.मुस्केंस-एस.पिएक ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त दी.डच डबल्स जोड़ी ने यह मैच 21-16, 16-21, 21-17 से जीता. इस हार के साथ ही ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी पदक की दौड़ से बाहर हो गई है. इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोन्प्पा की भारतीय जोड़ी को जापान की ए. ताकाशाशी और एम. माटसुटोमो ने 15-21, 10-21 से हराया था.
मेंस सिंगल्स मुकाबले में भारत के किंदाम्बी श्रीकांत ने अपना पहला ग्रुप मैच जीत लिया. श्रीकांत ने गुरुवार को ग्रुप-एच के अपने पहले मैच में मेक्सिको के लिनो मुजोन को 21-11, 21-17 से हराया. पुरुष एकल वर्ग में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत ने अपने शानदार खेल के दम पर पहला गेम 21-11 के अंतर से सिर्फ 16 मिनट में अपने नाम किया. विश्व के पूर्व तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने दूसरे गेम में हालांकि अपना लय खोई, लेकिन बाद में उसकी भरपाई करते हुए यह गेम भी 21-17 से जीतने में सफल रहे. यह गेम 25 मिनट चला. इस बीच, मुजोन को श्रीकांत पर भारी पड़ते देखा गया, लेकिन अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की. श्रीकांत का अगला मुकाबला स्वीडन के हेनरी हुर्सकेनन के खिलाफ रविवार को होगा. इससे पहले बैडमिंटन के महिला एकल में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की थी.(साथ में एजेंसी के इनपुट )
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, किंदाम्बी श्रीकांत, बैडमिंटन, Kidambi Srikanth, Badminton, Rio-olympics, ज्वाला गुट्टा-अश्विनी पोनप्पा, Jwala Gutta-Ashwini Ponnappa