विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test: मोहम्मद सिराज ने गौतम गंभीर को किया इग्नोर? वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

मोहम्मद सिराज को सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया. ऐसे में इस वायरल वीडियो ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है.

IND vs NZ 2nd Test: मोहम्मद सिराज ने गौतम गंभीर को किया इग्नोर? वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
मोहम्मद सिराज ने गौतम गंभीर को किया इग्नोर?

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट ने मोहम्मद सिराज की एक बार फिर अनदेखी की, जिससे कई दिग्गज हैरान रह गए. सुनील गावस्कर से लेकर रविचंद्रन अश्विन तक ने सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल न किए जाने पर सवाल उठाए हैं. सिराज पहले टेस्ट में भी अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे. अपने डेब्यू के बाद यह पहला मौका है, जब वह किसी विदेशी दौरे पर टेस्ट सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में उनके चयन न होने को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है.

इसी विवाद के बीच मोहम्मद सिराज और हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच नई अटकलों को जन्म दे दिया है. वायरल क्लिप में गंभीर तेज गेंदबाज के सामने से गुजरते नजर आते हैं, लेकिन दोनों के बीच न तो कोई बातचीत होती है और न ही नजरें मिलती दिखती हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिराज 12वें खिलाड़ी के रूप में बाउंड्री लाइन के पास खड़े नजर आते हैं. उनके आगे से जसप्रीत बुमराह गुजरते हैं और तभी दूसरी ओर से गौतम गंभीर आते दिखाई देते हैं. वीडियो में गंभीर को देखते ही सिराज थोड़ा हट जाते हैं. जब कोच उनके पास से गुजरते हैं तो दोनों के बीच कोई अभिवादन या बातचीत नहीं होती. इसी आधार पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि सिराज ने अपने कोच को नजरअंदाज किया.

हालांकि, यह महज कुछ सेकंड की क्लिप है. वीडियो कब का है और इसके पहले या बाद में क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. ऐसे में सिर्फ इस वीडियो के आधार पर किसी तरह के मतभेद या अनबन की पुष्टि नहीं की जा सकती. फिर भी, सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने भी मोहम्मद सिराज के बाहर रहने पर प्रतिक्रिया दी.  कपिल देव को इस तेज गेंदबाज के लिए 'बुरा' लग रहा है. 'ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैंपियनशिप' के दूसरे संस्करण की घोषणा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कपिल ने कहा, "मुझे भी बुरा लग रहा है कि वह टीम में नहीं हैं. वह बहुत जोशीला लड़का है. अगर वह टीम में ही नहीं है, तो हम उसके बारे में क्या कह सकते हैं?"

यह भी पढ़ें: श्रीलंका का भारत दौरा: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? रोहित-कोहली से लेकर हार्दिक तक...इन पर होंगी नजरें

यह भी पढ़ें: 14 साल की जेन्सी कनाबर ने टेनिस में रचा इतिहास, सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com