विज्ञापन

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी से 500 रुपये से कम के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

HDFC Bank 1 जनवरी 2027 से ₹500 से कम के UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट नहीं भेजेगा. तो फिर कैसे मिलेगा पेमेंट का अपडेट? जानें ईमेल अलर्ट कैसे मिलेंगे और क्या बैंक इसके लिए कोई चार्ज लेगा.

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी से 500 रुपये से कम के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट
HDFC Bank New Rules: क्या आपका भी है HDFC बैंक में खाता? अगले साल से छोटे UPI पेमेंट पर बंद होने जा रही है यह बड़ी सुविधा
NDTV इंडिया

HDFC Bank UPI Alert: अगर आप HDFC Bank के ग्राहक हैं और UPI से छोटे-छोटे पेमेंट करते हैं, तो अगले साल से आपके लिए एक बदलाव होने जा रहा है. 1 जनवरी 2027 से बैंक 500 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट भेजना बंद कर देगा. हालांकि, इन सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी ग्राहकों को ईमेल के जरिए मिलती रहेगी. बैंक की इस बदलाव से SMS अलर्ट की संख्या कम जरूर होगी, लेकिन पेमेंट की जानकारी मिलना बंद नहीं होगा.

₹500 से कम के लेनदेन पर बंद होंगे SMS अलर्ट

HDFC Bank के नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से 500 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन के लिए SMS नोटिफिकेशन नहीं भेजे जाएंगे. यानी अगर आप छोटा पेमेंट UPI से करते हैं, तो हर बार मोबाइल पर SMS नहीं आएगा. वहीं, ₹500 या उससे ऊपर के पेमेंट पर पहले की तरह अलर्ट को लेकर बैंक ने अलग से कोई बदलाव नहीं बताया है.

सभी UPI ट्रांजैक्शन का मिलेगा फ्री ईमेल अलर्ट 

SMS अलर्ट बंद होने के बावजूद ग्राहकों को UPI से जुड़े सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी ईमेल के जरिए मिलती रहेगी. यह अलर्ट किसी भी अमाउंट के पेमेंट पर आएगा. बैंक इसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज भी नहीं लेगा. यानी ईमेल अलर्ट पूरी तरह फ्री रहेंगे.

 रजिस्टर्ड ईमेल ID जरूर करें चेक

अगर आप चाहते हैं कि आपके हर UPI पेमेंट की डिटेल ईमेल पर मिलती रहे, तो बैंक में रजिस्टर्ड ईमेल ID को सही से चेक कर लें और जरूरत लगे को अपडेट कर लें. आपका ईमेल सही है या नहीं ये भी चेक कर लें, ताकि 1 जनवरी 2027 से इस बदलाव के बाद भी ट्रांजैक्शन की जानकारी आसानी से मिलती रहे.

SMS अलर्ट बंद कैसे करें?

अगर आप बैंक के किसी खास SMS अलर्ट को बंद करना चाहते हैं, तो अलर्ट की कैटेगरी चुनकर 'Delete' पर क्लिक करें. इसके बाद चुने गए अलर्ट को हटाने के लिए 'Confirm' पर क्लिक करके अलर्ट बंद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | RBI ने ATM और कार्ड पेमेंट नियमों में किया बड़ा बदलाव, फ्री लिमिट के बाद लगेगा इतना चार्ज

यह भी पढ़ें | गोल्ड लोन लेने वालों को झटका: अब हर महीने भरनी होगी ब्याज की किस्त, सोने की कीमतों में गिरावट के बीच RBI सख्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HDFC Bank New Rules, UPI Transaction, UPI Payment, HDFC Bank Account
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com