महीनों के निराशाजनक प्रदर्शन के भारत भारतीय स्टार शटर पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीकर दिखाया है कि उनमें अभी बहुत दमखम बाकी बचा है. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लाइन होजमार्कजर्सफेल्ड के खिलाफ 39 मिनट तक चले महिला एकल फाइनल में अपने स्ट्रोक प्ले पर बेहतरीन नियंत्रण और सटीकता दिखाते हुए 21-12, 21-14 से एकतरफा और शानदार जीत दर्ज कीं यह इस सीज़न का उनका दूसरा खिताब है. इसी के साथ पीवी सिंधु फिर से सुर्खियों में हैं. फैंस उनके बारे में बातें कर रहे हैं. और आगे उनके फिर से ओलिंपक पदक की चर्चा कर रहे हैं. पीवी सिंधु जितनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उतनी ही उनकी शानदार कमाई भी है. और इस मेहनत की गाढ़ी कमाई को उन्होंने कई स्टार्ट-अप में निश किया है, जिससे उनकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई है.
पीवी सिंधु की पिछले साल की कमाई
भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर सिंधु ने पिछले साल 40-50 करोड़ रुपये की कमाई की. बैडमिंटन की वैश्विक प्रतियोगिताओं से प्राप्त होने वाली प्रत्यक्ष पुरस्कार राशि अन्य खेलों (जैसे टेनिस या गोल्फ) की तुलना में सीमित होती है. इस वजह से सिंधु की आय का मुख्य आधार कोर्ट के बाहर मिलने वाले ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पॉन्सरशिप और व्यावसायिक उपक्रम रहे हैं.उनकी 2025-26 की वार्षिक आय का 75% से अधिक हिस्सा विज्ञापनों से आता है. चीनी खेल उपकरण निर्माता कंपनी ली-निंग के साथ उनका ₹50 करोड़ का चार साल का करार है. वहीं, वह एशियन पेंट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, मेबेलिन, वीज़ा और ब्रिजस्टोन जैसे वैश्विक ब्रांड्स के साथ दीर्घकालिक अनुबंध उनकी राजस्व स्थिरता को बनाए रखते हैं. सिंधु प्रति एंडोर्समेंट डील वे ₹1.2 करोड़ से ₹2.25 करोड़ का शुल्क लेती हैं.
पीवी सिंधु का स्टार्ट-अप में निवेश
पीवी सिंधु ने अपनी कमाई का बहुत ही शानदार अंदाज में निवेश किया है और खासकर उनका स्टार्ट-अप पोर्टफोलियो बहुत ही शानदार है. आपको एक बार को हैरानी होगी, लेकिन सच यह है कि पीवी सिंधु ने 12 से ज्यादा कंपनियों और स्टार्ट-अप में निवेश किया है या वह हिस्सेदार हैं. उनका निवेश पोर्टफोलियो मुख्य रूप से कंज्यूमर वेलनेस, एग्रीटेक, क्विक-कॉमर्स, फिटनेस इंफ्रास्ट्रक्चर और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्रों में फैला हुआ है.
आजाद इंजीनियरिंग में उनका निवेश भारतीय खेल जगत के सबसे सफल प्री-IPO निवेशों में से एक माना जाता है. मार्च 2023 में IPO से पूर्व सिंधु ने इस एयरोस्पेस व टरबाइन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में ₹228 प्रति शेयर के भाव पर ₹1 करोड़ का निवेश कर 43,800 शेयर हासिल किए थे. दिसंबर 2023 में कंपनी की सफल लिस्टिंग के बाद 2026 में इसके शेयर का भाव बढ़कर 2,600 से 2,800 के स्तर तक पहुँच गया. इस मूल्यवृद्धि के फलस्वरूप उनका ₹1 करोड़ का मूल निवेश बढ़कर लगभग ₹12 करोड़ का हो चुका है, जो उन्हें 1200% (12 गुना) का असाधारण रिटर्न प्रदान करता है.
पीवी सिंधु के स्टार्ट-अप और कंपनी निवेश पोर्टफोलियो के बारे में डिटेल से जानें
| कंपनी / स्टार्ट-अप का नाम | क्षेत्र | निवेश का प्रकार व वर्ष | इक्विटी हिस्सेदारी / शेयर (% | अनुमानित वर्तमान निवेश मूल्य (₹ करोड़) |
| आजाद इंजीनियरिंग | एयरोस्पेस व एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग | 2023 (प्री-IPO प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट) | 43,800 शेयर (0.1% इक्विटी) | ₹11.83 – ₹12.37 करोड़ |
| हूप | कंज्यूमर हेल्थ एवं वेलनेस | 2024 (इक्विटी व ब्रांड एम्बेसडर) | 2.45% इक्विटी शेयर | ₹4.0 – ₹6.0 करोड़ |
| बेटर न्यूट्रिशन | एग्रीटेक व न्यूट्रिशियस एफएमसीजी | 2024 (सीड फंडिंग राउंड) | 1.5% – 3.0% इक्विटी (अनुमानित) | ₹3.0 – ₹5.0 करोड़ |
| किरानाप्रो | क्विक-कॉमर्स व हाइपरलोकल | 2024 (एंजेल निवेश) | अघोषित अल्पसंख्यक हिस्सेदारी | ₹1.5 – ₹2.5 करोड़ |
| स्पिनि | प्रयुक्त प्रयुक्त कार टेक प्लेटफॉर्म | 2021-2023 (ब्रांड व इक्विटी सौदा) | अघोषित अल्पसंख्यक हिस्सेदारी | ₹2.0 – ₹4.0 करोड़ |
| जिम व फिटनेस फ्रैंचाइज़ी | स्पोर्ट्स व फिटनेस इंफ्रास्ट्रक्चर | दीर्घकालिक स्थानीय साझेदारी | 20% – 50% (लोकल यूनिट स्वामित्व | ₹5.0 – ₹8.0 करोड़ |
सभी स्टार्ट-अप के निवेश की वर्तमान वैल्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं