पड़ोसन फूलो देवी ने ASI को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उन्होंने दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. खुद को ग्रामीणों से घिरा देख और पकड़े जाने से डर से आरोपी ASI ने अपनी सर्विस पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी.