विज्ञापन

बिहार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया ड्यूटी पर तैनात ASI, की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल

खुद को ग्रामीणों से घिरा देख और पकड़े जाने से डर से आरोपी ASI ने अपनी सर्विस पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में अशोक यादव, धनिक लाल यादव, फूलो देवी और विजेंद्र यादव घायल हो गए थे, जिनमें एक की मौत हो गई.

बिहार के मधुबनी में पुलिसकर्मी ने फायरिंग कर ली एक की जान.
  • मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में एक ASI ने फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या और तीन को घायल कर दिया
  • आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह पर विजय यादव के घर में गलत नीयत से घुसने का आरोप है
  • पड़ोसन फूलो देवी ने ASI को आपत्तिजनक हालत में देख दरवाजे को बाहर से बंद कर शोर मचाया
पटना:

बिहार के मधुबनी से सोमवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक ASI ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया, वहीं तीन लोगों को घायल कर दिया. मामला  बाबूबरही थाना क्षेत्र के  बलिराजगढ़ का है.फायरिंग करने वाले ASI का नाम चंद्रमोहन सिंह है. उस पर स्थानीय विजय यादव के घर में गलत नीयत से घुसने का आरोप है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय यादव के घर पर उसकी बेटी पड़ोस की किसी सहेली के साथ सो रही थी. उसी दौरान कांस्टेबल घर के भीतर घुस गया.

ASI ने फायरिंग कर ली एक की जान

पड़ोसन फूलो देवी ने उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उन्होंने दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. खुद को ग्रामीणों से घिरा देख और पकड़े जाने से डर से आरोपी ASI ने अपनी सर्विस पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में अशोक यादव, धनिक लाल यादव, फूलो देवी और विजेंद्र यादव घायल हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर बवाल

घायलों को बाबूबरही सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टर्स ने अशोक यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य तीन घायलों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर एसपी मधुबनी रात से ही बाबूबरही थाने पर कैंप लगाए हुए हैं और मामले की जांच चल रही है. SSP मधुबनी,योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ASI की भूमिका, घटना के पीछे की वजह और गोलीबारी की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना में शामिल लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. 

ये भी पढे़ं-दिल्ली पुलिस ने ACP मनस्वी वशिष्ठ को किया निलंबित, पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के बीच बड़ी कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Madhubani Bihar, Police Firing, ASI Arrest, Madhubani News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com