विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

‘बुरे बर्ताव’ के लिए पीवी सिंधु ने इंडिगो स्टाफ पर निकाली भड़ास, कहा- ऐसे ही लोग पहुंचाते हैं संस्थान को नुकसान

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शनिवार को ट्वीट के जरिए फ्लाइट में अपने बुरे अनुभव के बारे बताया, उन्होंने बताया कि जब वह इंडिगो 6E 608 से मुंबई जा रही थीं, तो एयरलाइन्स के ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया.

‘बुरे बर्ताव’ के लिए पीवी सिंधु ने इंडिगो स्टाफ पर निकाली भड़ास, कहा- ऐसे ही लोग पहुंचाते हैं संस्थान को नुकसान
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु( फाइल फोटो)
  • ‘बुरे वर्ताव’ के लिए बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इंडिगो स्टाफ पर निकाली
  • ट्वविटर पर यूजर्स ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया
  • मुंबई जाने के लिए सिंधु ने पकड़ी थी फ्लाइट
नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शनिवार को ट्वीट के जरिए फ्लाइट में अपने बुरे अनुभव के बारे बताया, उन्होंने बताया कि जब वह इंडिगो 6E 608 से मुंबई जा रही थीं, तो एयरलाइन्स के ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया. सिंधु ने ट्वीट कर उस कर्मचारी का नाम भी बताया. इस 22 वर्षीय बैडमिंटन स्टार ने यह भी बताया कि फ्लाइट में एयर होस्टेस ने उस कर्मचारी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उस कर्मचारी ने मेरे साथ-साथ उस एयर होस्टेस के साथ भी काफी बुरा व्यवहार किया. सिंधु ने कहा कि इस घटना से वह काफी दुखी हैं. इस घटना के बाद सिंधु ने इंडिगो को इस बारे में डायरेक्ट मैसेज भी किया है. सिंधु के इस ट्वीट पर बहुत से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं. कुछ यूजर्स ने ग्राउंड स्टाफ के ऐसे व्यवहार के लिए फटकार लगाई, तो कुछ ने सिंधु को नसीहत दी कि उन्हें उस कर्मचारी का नाम नहीं लेना चाहिए था.

 
यह भी पढ़ें: बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत की ऊंची छलांग,वर्ल्ड नंबर 4 बने, पीवी सिंधु नंबर 2 पर कायम

पीवी सिंधु के दूसरे और तीसरे ट्वीट के बाद यूजर्स ने कहा कि उन्हें उस एयरलाइन्स स्टाफ का नाम नहीं लेना चाहिए था. कुछ यूजर्स ने उन्हें उस कर्मचारी को माफ कर देने के साथ-साछ अपने ट्वीट को डिलीट करने की सलाह भी दी.सिंधु ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘ग्राउंड स्टाफ (स्कीपर) अजितेश ने मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया. एयर होस्टेस आसिमा के समझाने के बाद भी वह नहीं माना और उसने आसिमा के साथ भी बुरा बर्ताव किया. अगर इस तरह के  कर्मचारी इंडिगो जैसे रेपुटेड एयरलाइन्स में काम करेंगे, तो निश्चित तौर पर ऑर्गनाइजेशन को नुकसान पहुंचाएंगे.’ सिंधु के इस ट्वीट के तुरंत बाद इंडिगो के तरफ से ट्वीट किया गया कि क्या वह उनको कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
 


VIDEO: वर्ल्ड बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर घर लौटीं पीवी सिंधु

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी को फ्लाइट में परेशानी का सामना करना पड़ है. सिंधु से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी ब्रिटिश एयरवेज पर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं. सचिन जब अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, तब सामान को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हुई थीं, जिसके बाद सचिन ने ट्वीट कर ब्रिटिश एयरवेज की सेवाओं पर सवाल उठाए थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Sindhu Slams IndiGo Staff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height