विज्ञापन

PWL Auction: ओलंपिक चैंपियन से विश्व विजेता पहलवान तक, नीलामी में इन सितारों पर होंगी नजरें

प्रो रेसलिंग लीग में कई पहलवानों पर पैसों की बारिश हो सकती है. इस बार नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर नजरें होंगी उसमें तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हसन यजदानी भी शामिल हैं.

PWL Auction: ओलंपिक चैंपियन से विश्व विजेता पहलवान तक, नीलामी में इन सितारों पर होंगी नजरें
प्रो रेसलिंग लीग: नीलामी में ओलंपिक चैंपियन पर होगी नजरें

तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हसन यजदानी, विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुजीत कलकल सोमवार को होने वाली प्रो रेसलिंग लीग की खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होंगे. इस नीलामी पूल में 24 देशों के 78 विदेशी और 131 भारतीय पहलवान (119 पुरुष और 90 महिलाएं) शामिल हैं. पहलवानों को उनके प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधार पर चार श्रेणियों में रखा गया है. इनमें A+ (मार्की) श्रेणी के लिए बेस प्राइस 18 लाख रुपये, श्रेणी A के लिए 12 लाख रुपये, श्रेणी B के लिए 8 लाख रुपये और श्रेणी C के लिए 3 लाख रुपये तय किया गया है. शीर्ष A+ श्रेणी में 22 पहलवान शामिल हैं.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में सबसे प्रमुख नाम ईरान के यजदानी हैं, जो रियो 2016 ओलंपिक चैंपियन हैं और टोक्यो तथा पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीत चुके हैं. उनके साथ मोल्दोवा की अनास्तासिया निचिता (पूर्व विश्व चैंपियन और पेरिस 2024 की रजत पदक विजेता) और जापान के दाइची ताकातानी (पेरिस 2024 के रजत पदक विजेता) भी शामिल हैं. 

इनके अलावा, मौजूदा विश्व चैंपियन अनास्तासिया अल्पियेवा (यूक्रेन), पूर्व विश्व चैंपियन बिल्याना दुदोवा (बुल्गारिया), और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रोमन ब्रावो-यंग (मेक्सिको) तथा वाज़गेन तेवन्यान (आर्मेनिया) भी नीलामी का हिस्सा हैं.

भारतीय खिलाड़ियों में मौजूदा विश्व चैंपियन मनीषा, सुजीत (जिन्होंने इस साल एशियाई खेलों और सीनियर एशियाई चैंपियनशिप दोनों में स्वर्ण पदक जीता है), और अंतिम पंघाल (विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता) शामिल हैं. इनके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और पूर्व विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता दीपक पुनिया, तथा विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता नीलम और तनु शर्मा भी नीलामी में शामिल हैं.

'टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल' ने अमन सहरावत को रिटेन (अपने साथ बनाए) रखा है. अमन ने पेरिस 2024 में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता होने का रिकॉर्ड बनाया था, और इस साल उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है. 

सहरावत ने कहा, "मैं 'टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल' का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है. मैं सीज़न 6 में मैट पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उस भरोसे को कायम रखना चाहता हूं." 'दिल्ली दंगल वॉरियर्स' ने ईरान के हादी वफाईपोर को अपनी टीम में बरकरार रखा है. वे दो बार तख्ती कप के चैंपियन रह चुके हैं और 2024 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं.

डिफेंडिंग चैंपियन 'हरियाणा थंडर्स' के साथ-साथ 'महाराष्ट्र केसरी', 'पंजाब रॉयल्स' और 'यूपी डोमिनेटर्स' ने किसी भी पहलवान को रिटेन (बरकरार) नहीं करने का फैसला किया है. ये टीमें नीलामी के ज़रिए अपनी पूरी टीम तैयार करेंगी.

यह भी पढ़ें: 'उम्मीद की किरण जरूर दिखती है...', टीम इंडिया से बाहर रहने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

यह भी पढ़ें: भारत नबंर-4, वेस्टइंडीज नंबर-1...न्यूजीलैंड में चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर करने वाली टॉप-10 टीमें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wrestling, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com