विज्ञापन

'उम्मीद की किरण जरूर दिखती है...', टीम इंडिया से बाहर रहने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि टीम इंडिया से बाहर रहना तकलीफदेह है, लेकिन हर मुश्किल दौर के बाद उम्मीद की किरण जरूर नजर आती है.

'उम्मीद की किरण जरूर दिखती है...', टीम इंडिया से बाहर रहने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द
टीम इंडिया से बाहर रहने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना है कि टीम इंडिया से दूर रहना  दुखद है, लेकिन हर मुश्किल दौर के बाद एक नई उम्मीद की किरण जरूर दिखती है. सूर्या की अगुवाई में भारत ने इस साल अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव किया था, लेकिन इसके बाद चयनकर्ताओं ने सभी को चौंकाते हुए विश्व विजेता कप्तान को न सिर्फ कप्तानी से हटाया बल्कि उन्हें टीम से भी ड्रॉप किया. सूर्या उसके बाद से भी टीम इंडिया में बाहर चल रहे हैं और उनकी कोशिश वापसी पर लगी हैं. 

सूर्यकुमार यादव फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं और बल्ले से आग बरसा रहे हैं. उन्होंने शानिवार को रिपोर्ट्स से कहा,"बेशक, भारतीय टीम से दूर रहना दुखद है. आप लगातार पांच साल तक खेलते हैं, और फिर अचानक आप भारत के लिए नहीं खेलते... तो बुरा तो लगता ही है, लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है."

पूर्व कप्तान ने आगे कहा,"यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. पिछले दो सालों में और IPL के बाद भी, मैंने बहुत कुछ सीखा है... कई सबक मिले हैं. और जैसा कि कहा जाता है, हर मुश्किल दौर के बाद एक नई उम्मीद की किरण जरूर दिखती है. (तब तक) खेल तो चलता ही रहना चाहिए."

सूर्यकुमार ने कहा कि वह बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं और फिलहाल अपने सामने मौजूद काम पर ही ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा,"IPL अभी काफी दूर है. बीच में कई अन्य टूर्नामेंट भी हैं. मुश्ताक अली के बाद विजय हजारे और फिर रणजी ट्रॉफी (दूसरा चरण) है. इसलिए, IPL अभी काफी दूर है." "फिलहाल, मैं सिर्फ सुपर लीग पर ध्यान दे रहा हूं, हर मैच जीतने की कोशिश कर रहा हूं और जाहिर है, अंत में फाइनल भी जीतना चाहता हूं."

खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए जाने के बावजूद, उन्होंने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं थी. सूर्या ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि मेरी बल्लेबाजी में कुछ गलत था. मैं पिछले पांच सालों से इसी तरह खेल रहा हूं. मैंने हर जगह बल्लेबाजी का आनंद लिया है, चाहे वह भारत के लिए खेलना हो या मुंबई के लिए."

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा,"अभी भी मैं वही कर रहा हूं. मुझे लगता है कि इसमें काफी बल्लेबाजी अभ्यास शामिल है. पिछले 8-10 हफ्तों में मैंने यही किया है, जिसका असर मैदान पर दिख रहा है. आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे, किस्मत भी उतनी ही आपका साथ देगी." "तो, मुझे लगता है कि मैं अभी किस्मत वाला हूं क्योंकि मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है, और मुझे मैदान पर उतरकर रन बनाने में खुशी मिल रही है."

यह भी पढ़ें: नंबर 1 कुंबले, बुमराह की टॉप-5 में एंट्री, विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

यह भी पढ़ें: नंबर-4 सचिन तेंदुलकर, डेनिस लिली को भी जगह, डॉन ब्रैडमैन ने चुनी थी ऑलटाइम टेस्ट प्लेइंग -11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Ashok Yadav, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com