विज्ञापन

एम. एम. सोमैया के घर चोरी का पर्दाफाश, 8 इंटरनेशनल मेडल और ओलंपिक बैग बरामद, दो गिरफ्तार

एम. एम. सोमैया के घर हुई चोरी के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से आठ इंटरनेशनल मेडल, ओलंपिक बैग, कैमरा, कोडावा तलवार और वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन बरामद किए हैं.

एम. एम. सोमैया के घर चोरी का पर्दाफाश, 8 इंटरनेशनल मेडल और ओलंपिक बैग बरामद, दो गिरफ्तार
मेडल चोरी मामले में दो शख्स गिरफ्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता एम. एम. सोमैया के घर में हुई चोरी के मामले में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला इंदिरानगर पुलिस थाना क्षेत्र का है. आरोपियों के पास से पुलिस को आठ इंटरनेशनल मेडल मिले हैं. जिसमें गोल्ड और सिल्वर मेडल भी शामिल है. यहीं नहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कैमरा, एआयुध कट्टी (कोडावा तलवार), ओलंपिक बैग और अपराध में इस्तेमाल की गई कथित तौर पर दोपहिया वाहन भी बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार शिकायत पीछले महीने 28 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता जो बी. एम. कवल क्षेत्र के रहने वाले हैं. पिछले 25 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे. जब वहां से वह लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था. घर में प्रवेश करने पर सामान भी बिखरा हुआ नजर आया. जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

शिकायत मिलने के बाद पूर्वी डिवीजन के पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन और हलसुरु उप-विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया गया. 

गहन जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने नौ नवंबर को रामनगर जिले के हगलहल्ली क्रॉस के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई कथित तौर पर दोपहिया वाहन बरामद हुई.

पुलिस के साथ हुए पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. बीते मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था. जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. 

जांच के दौरान ही आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल को राजाजीनगर स्थित गोल्ड कंपनी को बेच दिया है, जबकि बाकी के मेडल और अन्य सामान होसकोटे के एच. क्रॉस के पास स्थित एक आरोपी के घर में रखा था. 

मिली जानकारी के बाद पुलिस ने राजाजीनगर की गोल्ड कंपनी से गोल्ड और सिल्वर मेडल बरामद किया. वहीं, होसकोटे के एच. क्रॉस स्थित आरोपी के घर से छह अन्य मेडल, कोडावा तलवार, ओलंपिक बैग और कैमरा भी पाया है. 

जारी जांच में पुलिस को खबर लिखे जाने तक आठ इंटरनेशनल मेडल प्राप्त हुए हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले के आगे की भी जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें- मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com