विज्ञापन

सोनिया गांधी को पसंद है गुजराती खाना, वायरल वीडियो में बताया कि राजीव गांधी से कैसे हुई थी मुलाकात

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा है कि भारत आने के बाद भारतीय खानों से तालमेल बिठाने में उन्हें समय लगा था. लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे भारतीय खाना बनाना सीख लिया.

सोनिया गांधी को पसंद है गुजराती खाना, वायरल वीडियो में बताया कि राजीव गांधी से कैसे हुई थी मुलाकात
नई दिल्ली:

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी अपने 544 पेज के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर इन दिनों चर्चा में है. हर जगह उनके किताब की चर्चा हो रही है. इस बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने खाने के प्रेम को लेकर बेटी प्रियंका गांधी और नातिन मिराया के साथ चर्चा करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें गुजराती खाना भी बहुत पसंद है.

सोनिया गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा है,''खाना हमेशा से मेरी जिंदगी का एक खास हिस्सा रहा है. अच्छे खाने की तलाश में ही मेरी मुलाकात राजीव से हुई थी और फिर मुझे उनसे प्यार हो गया. कुछ साल बाद भारत से भी मेरा जुड़ाव इसी तरह हुआ. धीरे-धीरे, एक-एक खाने के जरिए मैं भारत को जानने लगी. शुरुआत में यहां के खाने की इतनी सारी किस्में देखकर मैं हैरान रह जाती थी और मसालों की तीखापन से डर लगता था. लेकिन अब दाल-चावल मुझे अपने घर जैसा एहसास कराता है और इसके बिना मेरा एक दिन भी नहीं गुजरता.''

सोनिया गांधी क्या क्या खाना पसंद करती हैं

एक मिनट 25 सेकेंड के इस वीडियो में सोनिया गांधी को यह कहते सुना जा सकता है कि मुझे भारतीय खाना पसंद है. उन्हें बंगाली खाना पसंद है. वो कहती हैं कि आप विश्वास करें या न करें, लेकिन मुझे सूरत का गुजराती खाना भी पसंद है. इस वीडियो में सोनिया गांधी कहती हैं कि शुरू में मुझे भारतीय खानों से तालमेल बिठाने में दिक्कत आई. वो कहती हैं कि उनके लिए यह थोड़ा कठिन था इसलिए इसमें समय लगा.वो कहती हैं कि जब मैं आई तो मुझे भारतीय खाना बनाना नहीं आता था. लेकिन बाद में मैंने धीरे-धीरे इसे सीखा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

अपने पसंदीदा खाने के सवाल पर सोनिया गांधी कहती हैं कि उन्हें कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, दाल मखनी और कश्मीरी कोफ्ता पसंद है.  इसी क्रम में वो कश्मीरी साग हाक के बारे में भी बताती हैं. वो बताती हैं कि इस घर में वो जब से आई हैं तब से लेकर आज तक केवल अरहर की दाल ही बनती है, उसके अलावा कोई और दाल नहीं बनती है.

इस चर्ता में हस्तक्षेप करते हुए प्रियंका गांधी कहती हैं कि जब हम लोग बच्चे थे तो आप खांडवी भी बनाया करती थीं. इस पर सोनिया गांधी कहती हैं कि हाँ...खांडवी बनाना बहुत आसान है.

क्या इंदिरा गांधी को खाना बनाने आता था

प्रियंका गांधी कहती हैं कि दादी (इंदिरा गांधी) खाना बनाना नहीं जानती थीं, इस पर सोनिया गांधी कहती हैं कि वो खाना नहीं बना पाती थीं. लेकिन खानों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी.किसी डिश के बारे में वो बता देती थीं कि बना तो अच्छा है. लेकिन इसमें थोड़ा यह चीज भी मिला दी जाती तो और अच्छा स्वाद आ जाता. वो कहती हैं कि उन्हें यह पता था कि किसी चीज को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: नोएडा मेट्रो के विस्तार को कैबिनेट मंजूरी, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक होगी एक्वा लाइन, गौर सिटी तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Food, Tandoori Chicken
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com