विज्ञापन

मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत

टेनरीफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन हो गया है. उनके क्लब ने बताया कि स्पेनिश सेकेंड डिवीजन मैच के दौरान एफसी अंडोरा के गोलकीपर के साथ हुई एक भयानक टक्कर में उन्हें चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई,

मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत
स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल का निधन, मैच के दौरान हुई थी गंभीर टक्कर

फुटबॉल जगत से एक दर्दनाक खबर आई है. टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन हो गया है.  स्पेनिश सेकंड डिवीजन के मैच के दौरान, FC अंडोरा के गोलकीपर के साथ हुई एक भयानक टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. उनके क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी.टेनेरिफ ने एक बयान में कहा, "हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि इस मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे जीसस डी मिगुएल अलामेडा का निधन हो गया है." 

क्लब ने आगे कहा, "कोई भी शब्द इस दर्द को कम नहीं कर सकता, न ही इस गहरे दुख को हल्का किया जा सकता है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, करीबी दोस्तों और टेनेरिफ़ के प्रशंसकों के साथ हैं, जो आज इस दुखद खबर से गहरे सदमे में हैं." 30 साल के डी मिगुएल को मैदान के बीचों-बीच इक्वेटोरियल गिनी के गोलकीपर जीसस ओवोनों ने फाउल किया, जो अपने गोल से दौड़कर बाहर आ गए थे. यह घटना मैच के अंत के करीब हुई, जिसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया. स्पेनिश मीडिया के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में डी मिगुएल को कार्डियक अरेस्ट आया था. 

स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में, जब टेनेरिफ और अंडोरा के बीच मैच 2-2 से बराबरी पर था, तब यह घटना घटी. ओवोनों एक लंबी गेंद को क्लियर करने के लिए सेंटर सर्कल की ओर दौड़े, तभी उनका घुटना डी मिगुएल से टकरा गया.

स्ट्राइकर मैदान पर बेसुध पड़े रहे, मेडिकल स्टाफ ने उनका इलाज किया, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से टेनेरिफ़ के 'एस्तादियो हेलियोडोरो रोड्रिग्ज लोपेज़' स्टेडियम से अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी परेशान दिखे, डी मिगुएल के कई साथी खिलाड़ी तो रोने भी लगे थे. 

यह भी पढ़ें | वनडे सीरीज से पहले ही 'थकने 'लगी न्यूजीलैंड टीम? कप्तान सैंटनर का बयान बता रहा पूरा हाल

यह भी पढ़ें | 'मैच के शुरुआती ओवरों में...', रोहित और विराट के लिए ये खास रणनीति बना रहे न्यूजीलैंड कप्तान मिशेल सैंटनर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com