विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस मैच के बाद रो पड़े थे, जानें कौन सा था यह मैच...

मैदान पर जौहर दिखाने वाले खिलाड़ि‍यों का भावुक चेहरा भी होता है. किसी मैच में अप्रत्‍याशित परिणाम के बाद उन्‍हें रोते हुए भी देखा जा चुका है.

अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस मैच के बाद रो पड़े थे, जानें कौन सा था यह मैच...
लियोनेल मैसी को उनके खेल कौशल के लिए जाना जाता है (फाइल फोटो)
  • मैनचेस्टर यूनाइटेड के सांचेज ने किया खुलासा
  • कहा, अगर आप फाइनल हारें तो रो सकते हैं
  • चेल्‍सी से मैच के बाद मेसी रो पड़े थे
मैनचेस्टर: मैदान पर जौहर दिखाने वाले खिलाड़ि‍यों का भावुक चेहरा भी होता है. किसी मैच में अप्रत्‍याशित परिणाम के बाद उन्‍हें रोते हुए भी देखा जा चुका है. इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक मैच के बाद सुपरस्टार लियोनेल मेसी को रोते हुए देखा है. सांचेज 2011 से 2014 तक स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना में अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर मेसी के साथ खेले हैं. चिली के इस खिलाड़ी ने स्काई स्पोर्ट्स पर आर्सेनल के पूर्व खिलाड़ी थियरी हेनरी से बातचीत में कहा कि उनकी तरह वह भी खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: अपनी टीम में रोनाल्‍डो के स्‍थान पर लियोनेल मेसी को ही चुनूंगा: पेले

उन्होंने कहा, "बचपन में मेरा भी सपना वही था जो आपका था, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलना. मेरा मानना है कि फुटबाल कई जिंदगियां बचाता है. यह कई लोगों को शानदार जिंदगी देती है, लेकिन लोग पर्दे के पीछे की हकीकत को नहीं देखते हैं."उन्होंने कहा, "आप खेलते समय अपने परिवार से दूर रहते हैं. अपनी मां के जन्मदिन पर नहीं होते हैं. कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं कि वह अपने बच्चों का जन्म भी छोड़ देते हैं."

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
उन्होंने कहा, "अगर आप फाइनल हार जाएं तो आप रो सकते हैं. यह फुटबॉल का हिस्सा है. बार्सिलोना में चेल्सी से मैच के बाद मैंने लियो (मेसी) को रोते हुए देखा है. यह इसलिए, क्योंकि खिलाड़ी अपने आप से काफी कुछ मांगता है. लोगबाग नहीं देखते हैं."  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alexis Sanchez, Lionel Messi, Cried
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com