विज्ञापन

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट वाले घर के बाहर बुलडोजर एक्शन

अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने बने बांस के ढांचे को कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों ने हटा दिया. वह बांस को हटाकर अपने साथ ले गए. बुलडोजर की यह कार्रवाई पुलिस बुल की मौजूदगी में हुई.

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट वाले घर के बाहर बुलडोजर एक्शन
अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बुलडोजर एक्शन
  • कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने बने बांस के अस्थायी ढांचे को हटा दिया
  • बुलडोजर कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में कोलकाता के कालीघाट इलाके में हुई
  • नगर निगम ने बताया कि यह ढांचा फुटपाथ पर था और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता में कालीघाट स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को बुलडोजर एक्शन हुआ है.कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारी बुलडोजर लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे, ताकि उनके घर के सामने बांस से बना एक अस्थायी ढांचा हटाया जा सके. यह ढांचा फुटपाथ पर बना हुआ था. KMC का कहना है कि इस ढांचे की वजह से फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी. मौके पर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया.

अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने बुलडोजर एक्शन

अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने बने बांस के ढांचे को कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों ने हटा दिया. वह बांस को हटाकर अपने साथ ले गए. बुलडोजर की यह कार्रवाई पुलिस बुल की मौजूदगी में हुई. पुलिस अधिकारियों ने अपने सामने बैठकर डायमंड हार्बर सांसद के आवास के सामने बने अस्थायी बांस के ढांचे को हटवाया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-'हिम्मत है तो हम पर चलाओ बुलडोजर...' : अभिषेक के घर हमले पर भड़कीं ममता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, Abhishek Banejee, Buldozer Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com