विज्ञापन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, एक झटके में चार खिलाड़ी होंगे रिटायर

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, एक झटके में चार खिलाड़ी होंगे रिटायर

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, एक झटके में चार खिलाड़ी होंगे रिटायर
मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और नीलाकांत शर्मा लेंगे संन्यास

एशियन गेम्स में पुरुष इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक का टिकट कटा लिया है. हालांकि, पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के लिए आगे की राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है. ऐसे में टीम आने वाले दिनों में बदलाव के दौर से गुजर सकती है. जहां कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया जाएगा, जबकि कई सीनियर खिलाड़ी धीरे-धीरे रिटायरमेंट लेंगे और इसकी शुरुआत आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हो सकती है, जहां एक साथ चार दिग्गज रिटायरमेंट ले सकते हैं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हॉकी इंडिया के सूत्रों ने बताया कि चार खिलाड़ी- मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और नीलाकांत शर्मा, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (ACT) में देश के लिए अपने आखिरी मैच खेलने वाले हैं. हॉकी इंडिया के सूत्र ने बताया,"चयनकर्ताओं के बीच कुछ समय से इस पर चर्चा चल रही है क्योंकि हमें LA ओलंपिक के लिए युवा खिलाड़ियों को लाने और तैयार करने की ज़रूरत है. इन चार खिलाड़ियों ने लंबे समय तक देश की सेवा की है, लेकिन अब नए खिलाड़ियों को मौका देने का समय आ गया है. हम उनकी सेवाओं के लिए आभारी हैं."

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के आंकड़ों के अनुसार, 31 वर्षीय स्ट्राइकर मनदीप ने भारत के लिए 301 मैच खेले हैं और 11 हैट्रिक के साथ 128 गोल किए हैं. अर्जुन पुरस्कार विजेता मनदीप के नाम दो ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडल, एशियन गेम्स में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज़ मेडल के अलावा कई सम्मान दर्ज हैं.

30 वर्षीय जरमनप्रीत भारतीय डिफेंस की मज़बूत कड़ी रहे हैं और उन्होंने भारत के लिए 171 मैच खेले हैं तथा आठ गोल किए हैं. वह 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली टीम और 2022 व 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे. वह 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे.

33 वर्षीय रोहिदास ने भारत के लिए 257 मैच खेले हैं और 38 गोल किए हैं. भारतीय टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर का बचाव करते समय सबसे पहले दौड़ने वाले खिलाड़ियों (फर्स्ट रशर) में से एक, रोहिदास ने टोक्यो और पेरिस में लगातार ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडल, 2018 में चैंपियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल और 2022 व 2026 में लगातार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं. वह जकार्ता में हुए 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे.

31 साल के नीलाकांत, जिनके नाम 162 मैच और 19 गोल दर्ज हैं, एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जो ACT के दौरान अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं.  मणिपुर के मिडफील्डर नीलाकांत, टोक्यो ओलंपिक में भारत की ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली टीम और 2022 व 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें: WTC प्वॉइंट टेबल: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत को हुआ सीधा फायदा

यह भी पढ़ें: वैभव चौथे टी20 में खेलेंगे? नायर ने सुझाया रास्ता, बताया-'कैसे जीती अभिषेक ने रोस्टन के खिलाफ जंग'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mens Hockey, Hockey, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com