विज्ञापन

क्या हुआ ऐसा कि बदलना पड़ा भारत का फ्लैग बियरर? तेजिंदरपाल तूर को लेकर बड़ा खुलासा

एशियन गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले ही भारत को अपने ध्वजवाहक में आखिरी समय पर बदलाव करना पड़ा. शॉट पुट स्टार तेजिंदरपाल सिंह तूर, जिन्हें शुरू में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, उन्हें एक अप्रत्याशित लॉजिस्टिकल समस्या के कारण बदल दिया गया.

एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक नहीं होंगे तेजिंदरपाल सिंह तूर

जाने-माने शॉट-पुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई नहीं कर पाएंगे, उनकी जगह अब   भारत के ध्वजवाहक के तौर पर  अनुभवी कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत को चुना गया है. दरअसल, तेजिंदरपाल सिंह तूर अपनी सेरेमोनियल किट साथ नहीं लाए थे. इस वजह से भारत के ध्वज-वाहक में आखिरी समय पर बदलाव करना पड़ा. ऐसे में अब अनुभवी कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत को तूर की जगह होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में शूटिंग स्टार मनु भाकर के साथ भारत का झंडा लेकर चलेंगे. 

30 साल के सहरावत उस भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले एशियन गेम्स  में गोल्ड मेडल जीता था. भारत के शेफ-डी-मिशन सहदेव यादव ने PTI को इस बदलाव की पुष्टि की. तूर की गैर-मौजूदगी की वजह सेरेमोनियल किट से जुड़ी लॉजिस्टिकल दिक्कत है.

 एथलीट ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी किट नागोया एयरपोर्ट पर दोपहर 3 बजे ही पहुंचेगी, जिससे उनके लिए किट लेना और फिर समय पर ओपनिंग सेरेमनी की जगह पर पहुंचना मुश्किल हो जाता. 

 तूर ने PTI से कहा, "मुझे बताया गया है कि मेरी सेरेमोनियल किट दोपहर 3 बजे (नागोया) एयरपोर्ट पर पहुंचेगी, एयरपोर्ट से अपनी (सेरेमोनियल) किट लेने के बाद समय पर ओपनिंग सेरेमनी की जगह पर पहुंचना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए, मैंने IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) को बता दिया है कि मैं ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आ रहा हूं,"

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा की नजर पदक पक्का करने पर, सेमीफाइनल की लाइव अपडेट्स

ये भी पढ़ें- एशियाई खेल 2026: कौन हैं क्विम्सी डीसूजा? एथलेटिक्स और फुटबॉल से निकलीं, अब भारत को दिला सकती हैं टेकबॉल में ऐतिहासिक पदक

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के आगाज के साथ छलका नीरज चोपड़ा का दर्द, बोले- दिल टूट गया...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com