Asian Games 2026 Live Updates Day 1: आयोजन से जुड़ी कई दिनों की अव्यवस्था के बाद, शनिवार को मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रंगारंग और हाई-टेक ओपनिंग सेरेमनी के साथ 20वें एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हुई. जापान के सम्राट नारुहितो ने महारानी मसाको, जापानी शाही परिवार के सदस्यों, ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री की मौजूदगी में खेलों की शुरुआत की घोषणा की. दो घंटे तक चली इस सेरेमनी की शुरुआत जापानी राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. जापानी सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज के नौ सदस्य ध्वज को मंच तक लाए और फिर उसे फहराया गया.
इसके बाद स्टेडियम में अंधेरा छा गया और एक स्पॉटलाइट राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ी. इस सेरेमनी में आम तौर पर होने वाली धूम-धड़ाके की कमी थी और स्टेडियम में कई सीटें खाली थीं. इसके बाद एथलीटों की परेड हुई, जिसमें 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम के दल शामिल हुए, जिससे कुल भाग लेने वाले दलों की संख्या 46 हो गई. परेड में सबसे पहले अफ़गानिस्तान का दल आया, जबकि महाद्वीप की खेल महाशक्ति चीन ने 800 से ज़्यादा एथलीटों के दल के साथ सबका ध्यान खींचा.
पेरिस 2024 की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और हांग्जो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने परेड के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व किया। उन्होंने पारंपरिक नेवी ब्लू पोशाक में गर्व के साथ तिरंगा थाम रखा था. शॉट पुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर अपनी सेरेमोनियल किट नहीं मिल पाने के कारण, पवन सहरावत ने भारत के ध्वजवाहक के रूप में उनकी जगह ली.
501 सदस्यों वाला भारतीय दल 2023 में हांग्जो एशियाई खेलों में किए गए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है. उस समय देश ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे और स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रहा था. ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही कुछ इवेंट्स शुरू हो चुके थे. महिला क्रिकेट में, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
भारत टेकबॉल में भी पदक की दौड़ में है, जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है. क्विंसी डिसूजा शनिवार को महिला एकल सेमीफाइनल हार गईं और अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी. एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे, और नागोया शहर का मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम उद्घाटन और समापन समारोहों की मेज़बानी करेगा. महाद्वीप के इस बड़े आयोजन में 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम के लगभग 11,000 एथलीट 469 गोल्ड मेडल के लिए 43 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे.
Follow Live Updates of Quimcy Joaquim Dsouza vs Ima Sumaya Teqball Semi-Finals from the Higashi Sports Center
Asian Games 2026 Live Updates: भारतीय दल की झलकियां
वो पल जब भारतीय दल पोडियम पर आया.
POV : You’re walking out along with our flag bearers at the Opening Cermony. 🥹🥹
— Team India (@WeAreTeamIndia) September 19, 2026
The incredible moments as our contingent marches during the Opening Ceremony! As the @asiangames_2026 are officially open, here’s wishing our contingent the very best on a successful games ahead.… pic.twitter.com/Kipe4elYGv
Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स की अधिकारिक शुरूआत
जापान के सम्राट ने एशियाई खेल 2026 के शुरू होने की घोषणा की. इसके बाद, ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया का झंडा फहराया गया। और अब, एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की ओर से शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है.
Asian Games 2026 Live Updates: आइची के गवर्नर का संबोधन
आइची प्रान्त के गवर्नर ओमुरा हिदेआकी एरीना में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करने के लिए मंच पर आते हैं. वे जापानी भाषा में भीड़ को संबोधित करते हैं. उनके बाद, ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के प्रमुख शेख जोआन बिन हमद अल थानी भाषण देते हैं.
Asian Games 2026 Live Updates: आखिरी में आया जापान
और आखिर में, देशों की परेड के समापन पर, जापान की टीम पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम पहुंचती है. घरेलू नायकों का स्वागत करने के लिए भीड़ का ज़बरदस्त उत्साह.
Asian Games 2026 Live Updates: पाकिस्तान, श्रीलंका आए
अब हम आखिरी देशों की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि फ़िलिस्तीन, सऊदी अरब, सिंगापुर और भारत के दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और श्रीलंका भी मैदान में उतर रहे हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि परेड खत्म होने के बाद हमारे लिए क्या नज़ारा इंतज़ार कर रहा है.
Asian Games 2026 Live Updates: क्यों नहीं आई हॉकी टीम
भारत की हॉकी टीम ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं थी. पुरुषों की हॉकी टीम कल सुबह अपना मैच खेलेगी. यात्रा में लगने वाले समय से बचने और मैच के लिए ताज़ा-दम रहने के मकसद से वे इसमें शामिल नहीं हुए.
Asian Games 2026 Live Updates: भारतीय दल पोडियम पर
अब भारतीय दल पोडियम पर है. पवन और मनु फ्लैग बियरर हैं. भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर कापी खुशी है. चीराग शेट्टी तो डांस करते हुए दिखे.
Asian Games 2026 Live Updates: चीन का दल आया
चीन का दल सबसे मज़बूत दलों में से एक है, और वे एरीना के बीच में आ रहे हैं. शूटिंग और वेटलिफ़्टिंग जैसे कई खेलों में उनके भारत के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी होने की संभावना है.
Asian Games 2026 Live Updates: नेशन परेड शुरू
चलिए अब नेशन परेड शुरू हुई. सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैं. उनके पीछे-पीछे बहरीन का दल है. हम मनु भाकर, पवन सहरावत और भारतीय दल पर नज़र रखे हुए हैं.
Asian Games 2026 Live Updates: जापान का झंडा फहराया
जापान की डिफेंस फ़ोर्स के सात सदस्य जापानी झंडे को एरीना के बीच में लाते हैं. इसके बाद डिफेंस फ़ोर्स के दो और सदस्य जापानी झंडा फहराने में मदद करते हैं. अब जापान का राष्ट्रगान होगा.
Asian Games 2026 Live Updates: जापान ने किया 'WELCOME'
ओपनिंग सेरेमनी की पहली परफॉर्मेंस एक जोश से भरा डांस है, जो बैकग्राउंड में एक अनुभवी म्यूज़िशियन के वायलिन वादन के साथ होती है. इसके बाद, परफॉर्मर्स लाइन में खड़े होकर 'WELCOME' शब्द बनाते हैं.
Asian Games 2026 Live Updates: शुरू हुई ओपनिंग सेरेमनी
आइची-नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में एशियाई खेल 2026 का उद्घाटन समारोह चल रहा है. जापान के क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस, तथा जापान के सम्राट और साम्राज्ञी स्टेडियम में प्रवेश कर रहे हैं.
Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी जोआकिम डिसूजा की नजरें ब्रॉन्ज पर
भारत के लिए यह निराशाजनक रहा क्योंकि क्विंसी डिसूज़ा तीसरे सेट में इंडोनेशिया की इमा सुमाया से 7-12 से हार गईं। 4-1 की बढ़त बनाने के बावजूद, डिसूज़ा सुमाया के सामने पूरी तरह पिछड़ गईं. सुमाया ने संयम बनाए रखा और एशियन गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स टेकबॉल इवेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली. अब क्विंसी रविवार को ब्रॉन्ज़ मेडल मैच खेलेंगी. क्विंसी का सामना अब जापान की युइना सकामोटो से होगा. यह मैच कल सुबह 6:30 बजे होगा.
Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी जोआकिम डिसूजा हारीं
क्विंसी जोआकिम डिसूजा को हार मिली है. तीसरे सेट में उन्होंने लगातार 8 प्वॉइंट गंवाए. शुरुआती बढ़त बनाने के बाद वह पिछड़ीं. क्विंसी जोआकिम डिसूजा सेमीफाइनल में हारी हैं और ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगी.

Asian Games 2026 Live Updates: पिछड़ रहीं क्विंसी
क्विंसी जोआकिम डिसूजा अब तीसरे सेट में पिछड़ चुकी हैं. लगातार बढ़त बनाने के बाद आखिरी पलों में वह चूक रही हैं.इंडोनेशिया की सुमाया ने वापसी की है. सुमाया अब फाइनल में जीतने से सिर्फ 2 प्वॉइंट दूर हैं.

Asian Games 2026 Live Updates: तीसरे सेट में आगें क्विंसी
क्विंसी जोआकिम डिसूजा टेकबॉल में मेडल से सिर्फ 6 अंक दूर है. भारत का इस खेल में एशियाड का पहला मेडल होगा. और लीजिए एक प्वॉइंट और हासिल किया.

Asian Games 2026 Live Updates: दूसरा सेट हारीं क्विंसी
क्विंसी को दूसरे सेट में हार मिली है. लेकिन यह अंत बहुत अधिक नहीं था. अब फाइनल सेट पर नजरें रखिए, जो इसे जीता वो फाइनल खेलेगा. कम से कम सिल्वर तो पक्का हो जाएगा.

Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा कौन हैं?
मुंबई की रहने वाली क्विंसी ने 13 साल की उम्र में मिडिल-डिस्टेंस रनर के तौर पर शुरुआत की थी. हालांकि, फ़ुटबॉल के खेल के प्रति उनके लगाव ने उन्हें एज-ग्रुप फ़ुटबॉल में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया. भले ही फ़ुटबॉल में उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन खेल के प्रति उनका प्यार बना रहा, जिसने आगे चलकर उन्हें एक टेकबॉल खिलाड़ी के तौर पर नई पहचान दिलाई।तर से उन्बोंने पहला सेट अपने नाम किया है. बता दें, जिसके 12 प्वाइंट पहले हुए, सेट उसका. यहां पढ़ें पूरी खबर:
Asian Games 2026 Live Updates: रोमांचक चल रहा दूसरा सेट
दूसरा सेट रोमांचक चल रहा है. दोनों खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दूसरे सेट में अभी स्कोर 9-9 है. मेडल के लिए दोनों खिलाड़ी पूर जोर लगा रहे हैं.

Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा ने जीता पहला सेट
क्विंसी डिसूज़ा ने पहला मेडल सेट जीत लिया है. 12-7 से अंतर से उन्बोंने पहला सेट अपने नाम किया है. बता दें, जिसके 12 प्वाइंट पहले हुए, सेट उसका.

Asian Games 2026 Live Updates: तेजिंदरपाल सिंह तूर की जगह लेंगे पवन सहरावत
एशियन गेम्स में भारत के ओपनिंग सेरेमनी के लिए पवन सहरावत को ध्वजवाहक चुना गया है. उन्होंने तेजिंदरपाल सिंह तूर की जगह ली है, जिन्हें अपनी आधिकारिक किट मिलने में देरी का सामना करना पड़ा. तूर ने बताया कि इवेंट में हिस्सा लेने के लिए उनकी किट बहुत देर से आएगी. इसके अलावा, एथलेटिक्स टीम भी अभी अपनी यूनिफॉर्म का इंतज़ार कर रही है. सहरावत, मनु भाकर के साथ मिलकर भारतीय ध्वज लेकर चलेंगे.
Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी जोआकिम डिसूजा चल रहीं आगे
Asian Games 2026 Live Updates: क्वार्टर फाइनल में मिला बाय
अपने ग्रुप में टॉप करने की वजह से क्विंसी को क्वार्टर-फाइनल में 'बाय' मिला. वह शनिवार को सेमीफ़ाइनल में इंडोनेशिया की सुमाया का सामना करेंगी और जीत हासिल करने पर टेकबॉल में भारत के लिए पहला मेडल पक्का हो जाएगा. टेकबॉल उन छह खेलों में से एक है जो इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में पहली बार शामिल किए गए हैं.
Asian Games 2026 Live Updates: आसानी से जीतीं थी क्विंसी डिसूजा
एशियाई खेलों में अपना पहला मैच खेलते हुए, क्विंसी ने नागोया सिटी हिगाशी स्पोर्ट्स सेंटर में ग्रुप A के अपने शुरुआती मैच में जापान की टॉप-सीडेड खिलाड़ी युइना साकामोटो को 2-1 (10-12, 12-11, 13-11) से हराया. यह मैच 43 मिनट तक चला. इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने अपनी लय को दूसरे ग्रुप मैच में भी बनाए रखा और कंबोडिया की कोएमियन डीवाई को 24 मिनट में 2-0 (12-9, 12-7) से हराकर अपने ग्रुप में टॉप किया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
Asian Games 2026 Live Updates: इतिहास रचेंगी क्विंसी जोआकिम डिसूजा
शुक्रवार को जापान के नागोया में हो रहे एशियाई खेलों में महिलाओं के सिंगल्स सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के बाद, भारत की क्विंसी जोआकिम डिसूजा टेकबॉल में देश के लिए ऐतिहासिक मेडल जीतने से बस एक जीत दूर हैं. भारत ने अभी तक एक बार भी इस खेल में एशियाड में मेडल नहीं जीता है.
Asian Games 2026 Live Updates: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज एशियन गेम्स की अधिकारिक शुरूआत होनी है और आज ही भारत का मेडल पक्का हो सकता है. टेकबॉल में क्विंसी जोआकिम डिसूजा का सामना इंडोनेशिया की इमा सुमाया से होना है. यह सेमीफाइनल थोड़ी देर में शुरू होने वाला है.
