- शी जिनपिंग बीते दस वर्षों में पहली बार अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरपोर्ट पर शी जिनपिंग का स्वागत कर सकते हैं जो प्रोटोकॉल में असामान्य कदम होगा
- जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात वाइट हाउस में होगी जिसमें दोनों नेताओं के साथ उनकी पत्नियां भी मौजूद रहेंगी
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीते एक दशक में पहली बार अमेरिका के दौरे पर पहुंच रहे हैं. बीते कई सालों से दोनों देशों के बीच जारी ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर के बीच यह दौरा अहम है. इस बीच खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर शी जिनपिंग की अगवानी कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो यह बड़ा कदम होगा क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति आमतौर पर वाइट हाउस में सभी राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करते हैं. अब शी जिनपिंग के लिए यदि वह अपना प्रोटोकॉल तोड़ेंगे तो निश्चित तौर पर यह बड़ी खबर है. शी जिनपिंग का यह अमेरिका दौरा दोनों देशों के लिए तो अहम ही है, दुनिया भर की नजरें इस पर होंगी.
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात वाइट हाउस में होगी. इस दौरान जिनपिंग की पत्नी पेंग लिउयान भी मौजूद रहेंगी और मेलानिया ट्रंप की भी मौजूदगी होगी. इसके अलावा एक द्विपक्षीय मीटिंग भी दोनों नेता करेंगे. दिलचस्प यह है कि फर्स्ट लेडी मेलानिया और चीनी राष्ट्रपति की पत्नी पेंग लिउयान की अलग से भी एक मुलाकात होगी. इस संबंध में अधिकारियों ने विस्तार से नहीं बताया कि क्या मीटिंग होगी. इसके अलावा गुरुवार की शाम को ट्रंप और उनकी पत्नी की ओर से स्टेट डिनर का भी आयोजन किया गया है. इस दौरान दोनों नेता संबोधित भी करेंगे. ट्रंप का कहना है कि यह ऐसा डिनर होगा, जिसमें हर कोई मौजूद रहना चाहेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बारे में ओवल ऑफिस में बात की. उन्होंने कहा कि हजारों लोग ऐसे हैं, जो इस डिनर में रहना चाहते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस डिनर में करीब एक हजार लोग शामिल हो सकते हैं. बता दें कि शी जिनपिंग की यह मुलाकात अहम होगी. लंबे समय से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर जारी है और इसका असर दुनिया भर में दिख रहा है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी बात हो सकती है. दोनों देश किसी कारोबारी समझौते का भी ऐलान कर सकते हैं. बता दें कि इस मीटिंग में अमेरिका की टेक इंडस्ट्री के भी कई दिग्गज मौजूद रहेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं