विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: क्विम्सी डिसूजा सेमीफाइनल में चूकीं, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला

टेकबॉल के सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 12-7 से जीता, जिसके बाद इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने लगातार दो गेम 9-12 और 7-12 से जीते.

एशियन गेम्स 2026: क्विम्सी डिसूजा सेमीफाइनल में चूकीं, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला
क्विम्सी डिसूजा सेमीफाइनल में चूकीं

शनिवार को भारत की क्विंसी जोआकिम डिसूज़ा महिला सिंगल्स टेकबॉल इवेंट के सेमीफ़ाइनल में हार गईं और अब वह ब्रॉन्ज मेडल मैच में खेलेंगी. जापान और कंबोडिया की खिलाड़ियों को हराकर डिसूजा ग्रुप A में टॉप पर रहीं और सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुक़ाबला इंडोनेशिया की सुमाया से हुआ, जिसमें वह 1-2 से हार गईं. भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 12-7 से जीता, जिसके बाद इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने लगातार दो गेम 9-12 और 7-12 से जीते.

इससे पहले, शुक्रवार को डिसूज़ा और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने टेकबॉल मिक्स्ड डबल्स रेपचेज में फ़िलीपींस की अबुलेंसिया जोआना और अगस्टिन प्रिंस को 2-0 से हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल मैच के लिए क्वालिफ़ाई किया था. अब यह भारतीय जोड़ी रविवार को पोडियम फ़िनिश (मेडल जीतने) की अपनी कोशिश जारी रखेगी. डिसूजा-बेग की जोड़ी ने रेपचेज का पहला सेट 12-3 से और फिर दूसरा सेट 12-6 से जीतकर सीधे सेटों में जीत हासिल की.

इससे पहले, डिसूज़ा और बेग को मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर-फ़ाइनल में वियतनाम की जियान न्घी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 0-2 से हार मिली; शुरुआती सेट में लय पाने में संघर्ष करने के कारण वे 12-7 से हार गए. दूसरे सेट में उन्होंने बेहतर टक्कर दी, लेकिन निर्णायक गेम तक नहीं पहुंच सके क्योंकि वियतनामी जोड़ी ने दूसरा सेट 12-10 से जीत लिया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com