विज्ञापन

मुंबई के मलाड में तीन लोगों पर घातक हमला, एक शख्स की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक  

हमला किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावर को बाहरी व्यक्ति बताया जा रहा है.

मुंबई के मलाड में तीन लोगों पर घातक हमला, एक शख्स की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक  

मुंबई के मालवणी इलाके में तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है. इसमें एक शख्स की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना मलाड स्थित मालवणी इलाके के 6 नंबर रोड की है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मालवणी पुलिस भी मौके पर पहुंची.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने हमलावर संदिग्ध आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है.

हमला किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावर को बाहरी व्यक्ति बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पुलिस उपायुक्त संदीप घुगे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

गोवंडी में ₹500 की लूट के लिए शख्स पर चाकू से हमला

वहीं गोवंडी के शिवाजी नगर में रोड नंबर 08 पर नागोरी होटल के पास कथित तौर पर चाकू की नोक पर एक 28 वर्षीय व्यक्ति से लूटपाट की गई. पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर पैसे मांगे और जब शिकायतकर्ता ने मना किया तो उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया.

पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके सीने की बाईं ओर चाकू घोंप दिया और पीड़ित की जेब से ₹500 चुराकर भाग गया. घायल व्यक्ति को उसके दोस्त इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले गए.

शिवाजी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर BNS और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Crime, Mumbai Crime Latest News, Mumbai Crime Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com