भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया (90 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने यहां शनिवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन जादूमणि सिंह (55 किग्रा) का सफर समाप्त हो गया. उत्तराखंड के कपिल ने ईरान के सैम एस्ताकी पर 5-0 की जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई. पिछले महीने ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रिया ने 2018 एशियाई खेलों की चैंपियन 36 वर्षीय कोरियाई ओह यिओंजी पर सर्वसम्मत 5-0 की जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.
लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले जादूमणि पुरूषों के 55 किलो वर्ग में फिलीपींस के तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लो पालाम से 0-3 से हार गए. पोखरिया ने शुरू ही से दबाव बनाकर पहले दौर में 4.1 की बढत बना ली. अपने दमदार पंच की मदद से उन्होंने लंबे कद के एस्ताकी को खुलकर खेलने नहीं दिया.
दूसरे दौर में जजों का फैसला सर्वसम्मति से उनके पक्ष में 5.0 रहा. अंतिम राउंड में एस्ताकी कोई चुनौती पेश नहीं कर सके क्योंकि पोखरिया ने संयम बनाए रखते हुए आराम से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड रिकॉर्ड: उम्र सिर्फ 11 साल, लेकिन कारनामा गोल्ड वाला, यूकी कुरिहारा ने पूरी दुनिया को चौंकाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं